sainik colony faridabad nit3 new traffic light replacement divider rebuilt gurugram road connectivity फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी के मेन रोड का होगा कायाकल्प; नई ट्रैफिक लाइटें लगेंगी, डिवाइडर भी बनेगा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी के मेन रोड का होगा कायाकल्प; नई ट्रैफिक लाइटें लगेंगी, डिवाइडर भी बनेगा

फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित सैनिक कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में खराब ट्रैफिक लाइटों के कारण जाम झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम ने मस्जिद मोड़ से सैनिक कॉलोनी चौक तक के हिस्से को दुरुस्त करने का फैसला लिया है।

Fri, 1 May 2026 03:20 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी के मेन रोड का होगा कायाकल्प; नई ट्रैफिक लाइटें लगेंगी, डिवाइडर भी बनेगा

फरीदाबाद के एनआईटी 3 स्थित सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में खराब ट्रैफिक लाइटों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। फरीदाबाद नगर निगम की ओर से मस्जिद मोड से सैनिक कॉलोनी चौक तक खराब ट्रैफिक लाइटें को बदला जाएगा। साथ ही डिवाइडर का पुनर्निर्माण किया जाएगा। अगले महीने योजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है। मस्जिद मोड से सैनिक कॉलोनी चौक करीब तीन किलोमीटर लंबी है। यह सड़क फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड को जोड़ने में मुख्य भूमिका निभाती है। इस कारण सड़क पर ट्रैफिक का भारी दबाव होता है। खासकर व्यस्त समय में सड़क पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है।

कई जगहों पर ट्रैफिक लाइटें खराब पड़ीं

मौजूदा समय में इस रोड पर कई जगहों पर ट्रैफिक लाइटें खराब पड़ी हैं या फिर पुरानी हो चुकी हैं, जिससे अक्सर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती रहती है। इसके अलावा सेंट्रल वर्ज भी कई स्थानों पर टूटा-फूटा है, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्ट्रीट लाइटें भी अक्सर खराब रहती है, जिससे रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में इन दोनों कार्यों के एक साथ होने से यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की अड़चन दूर,फरीदाबाद के सोतई गांव की जमीन का विवाद सुलझा

ये सुधार कार्य होंगे

● पुराने और खराब हो चुके ट्रैफिक सिग्नलों को हटाकर नई और आधुनिक ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे ट्रैफिक का बेहतर नियंत्रण हो सके। साथ ही सेंट्रल वर्ज का पुनर्निर्माण कर उसे मजबूत और व्यवस्थित बनाया जाएगा। जहां जरूरत होगी, वहां नई संरचना भी तैयार की जाएगी।

● इस कार्य को करीब एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि काम के दौरान ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कालिंदी कुंज में बनेगा टू-वे फ्लाईओवर; दिल्ली-नोएडा और फरीदाबाद जाना होगा आसान

सड़क के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान

योजना में सड़क के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सेंट्रल वर्ज पर हरियाली विकसित करने और पेंटिंग के जरिये पूरे मार्ग को आकर्षक बनाने की योजना है। इससे न केवल सड़क की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि शहर की छवि भी बेहतर होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से ट्रैफिक लाइटों और डिवाइडर की स्थिति खराब है, जिससे जाम और हादसों का खतरा बना रहता है।

महेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, ''सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजना तैयार की गई है। मस्जिद चौक से सैनिक कॉलोनी मोड तक ट्रैफिक लाइटों के साथ डिवाइडर को दुरुस्त किया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद वालों के लिए बड़ी राहत, तिगांव-मंझावली रूट पर फिर शुरू होगी बस सेवा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।