rajasthan volleyball player monu abducted beaten to death in faridabad by minor girl family फरीदाबाद में प्यार की खौफनाक सजा! राजस्थान के वॉलीबॉल खिलाड़ी को अगवा कर 3 दिन भूखा रखा, बंधक बना पीट-पीटकर मारा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद में प्यार की खौफनाक सजा! राजस्थान के वॉलीबॉल खिलाड़ी को अगवा कर 3 दिन भूखा रखा, बंधक बना पीट-पीटकर मारा

फरीदाबाद में 'ऑनर किलिंग' और अपहरण की एक बेहद दर्दनाक वारदात सामने आई है। राजस्थान के रहने वाले 21 वर्षीय स्टेट लेवल वॉलीबॉल खिलाड़ी मोनू की फरीदाबाद में एक नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है।

Sat, 23 May 2026 11:34 AMPraveen Sharma फरीदाबाद, भाषा
share
फरीदाबाद में प्यार की खौफनाक सजा! राजस्थान के वॉलीबॉल खिलाड़ी को अगवा कर 3 दिन भूखा रखा, बंधक बना पीट-पीटकर मारा

राजस्थान के एक वॉलीबॉल खिलाड़ी को एक नाबालिग लड़की से रिश्ते के कारण लड़की के परिवार ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक खिलाड़ी के परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान के भिवाड़ी के सैदपुर गांव के रहने वाले मोनू (21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की फरीदाबाद की निवासी है।

अधमरी हालत में घर से बाहर फेंकने का दावा

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि लड़की के परिवार ने मोनू को अगवा किया, उसे तीन दिन तक घर में बांधकर भूखा रखा और लगातार पीटते रहे। परिवार का यह भी दावा है कि उसे अधमरी हालत में घर से बाहर फेंक दिया गया था। पुलिस ने बताया कि बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हे को नोटों के हार पहनाए तो घर आ जाएगी पुलिस, पाई-पाई का देना होगा हिसाब

मोनू ने वॉलीबॉल में स्टेट लेवल पर जीते थे कई मेडल

मृतक खिलाड़ी मोनू के चाचा नरेंद्र कुमार ने बताया कि मोनू ने वॉलीबॉल में स्टेट लेवल पर कई मेडल जीते थे और इसी साल उसने 70 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की थी। उन्होंने कहा, ''अप्रैल में उसके खिलाफ तिगांव थाने में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, लड़की को बाद में बरामद कर लिया गया था। उसके बाद से मोनू के खिलाफ पुलिस जांच जारी थी।''

घर से थाने जाने के लिए लिए निकला था

नरेंद्र कुमार के अनुसार मोनू 17 मई को तिगांव थाना जाने के लिए अपने घर से निकला था।

उन्होंने कहा, ''उसने बताया कि पुलिस को उससे कुछ सवाल पूछने हैं। इसी दौरान लड़की के परिवार ने मोनू को सड़क से अगवा कर लिया। 17 से 20 मई तक उसे प्रताड़ित किया गया। फिर उसे घर से बाहर फेंक दिया गया।''

नरेंद्र कुमार ने कहा, ''उसी दिन हमें पुलिस से सूचना मिली कि मोनू घायल है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। हम तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर गायब, गेट बंद! अस्पताल के बाहर दर्द से तड़पती रही, पार्किंग में डिलीवरी

दो संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ''दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।''

बताया गया है कि लड़की के मामा भी गांव सैदपुर, भिवाड़ी के रहने वाले हैं। इसी दौरान लड़की और मोनू की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुम्हें कीड़े पड़ेंगे; अफसरों पर क्यों भड़क उठे केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।