जेवर एयरपोर्ट से 7 शहरों के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी, एयर इंडिया ने DGCA से मांगी मंजूरी
जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विभिन्न राज्यों के 47 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू किया जाएगा। फिलहाल एयर इंडिया ने 7 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए डीजीसीए में आवेदन किया है।

जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विभिन्न राज्यों के 47 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू किया जाएगा। फिलहाल एयर इंडिया ने 7 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए डीजीसीए में आवेदन किया है।
एयरपोर्ट के सुरक्षा प्लान को लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों का दावा है कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की ओर से लगाई गई आपत्तियों का समाधान कर दिया गया है। अब एयरो ड्रम लाइसेंस का इंतजार है। एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने के लिए एयर लाइंस डीजीसीए के यहां आवेदन भी कर चुकी है। इंडिगो ने 47 और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सात शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने को आवेदन किया है।
एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद विमान सेवा शुरू करने में कम समय लगेगा। आमताैर पर 45 दिन में विमान सेवा शुरू हो पाती है, लेकिन नोएडा एयरपोर्ट से विमान सेवा उद्घाटन के बाद जल्द शुरू हो सकती है।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन जनवरी 2026 में होगा: योगी
बता दें कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते बुधवार को राज्य विधानसभा में बताया कि गौतमबृद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बनाए जा रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन जनवरी 2026 में किया जाएगा और यह उत्तर प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद नागर विमानन से जुड़े बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है।
यूपी में 16 हवाई अड्डे संचालित
उन्होंने कहा, “2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बेहद कम आमदनी वाले हवाई अड्डे थे। उनमें से दो ही पूरी तरह संचालित थे, जबकि दो आंशिक रूप से काम कर रहे थे। आज राज्य में 16 हवाई अड्डे संचालित हैं। इनमें से चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं और पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जनवरी 2026 में जेवर में शुरू हो जाएगा जो देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। यह उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार है।’’
आदित्यनाथ ने कहा कि हाल के वर्षों में राज्य में एक्सप्रेसवे, रेल और शहरी परिवहन संपर्क में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब उत्तर प्रदेश देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है। इसके साथ ही राज्य में विस्तृत रेल नेटवर्क, बढ़ती मेट्रो सेवाएं और बेहतर अंतर-राज्यीय सड़क संपर्क उपलब्ध हैं।
पीपीपी मॉडल से बना जेवर एयरपोर्ट
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना लगभग 1,300 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। इसके पहले चरण का संचालन सितंबर 2024 में शुरू होना प्रस्तावित था, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हुई।
(भाषा के इनपुट के साथ)




साइन इन