Two new police stations will be built near Jewar Airport know their names जेवर एयरपोर्ट के पास बनेंगे 2 नए थाने, ये होंगे नाम; नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया ऐलान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जेवर एयरपोर्ट के पास बनेंगे 2 नए थाने, ये होंगे नाम; नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया ऐलान

जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास सुरक्षा के लिहाज से दो नए पुलिस थाने बनाए जाएंगें। इनको इंटरनेशनल और डोमेस्टिक टर्मिनल थाने के रूप में पहचान मिलेगी। शासन ने दोनों थानों के निर्माण की मंजूरी दे दी है।

Wed, 17 Dec 2025 05:56 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
जेवर एयरपोर्ट के पास बनेंगे 2 नए थाने, ये होंगे नाम; नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया ऐलान

जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास सुरक्षा के लिहाज से दो नए पुलिस थाने बनाए जाएंगें। इनको इंटरनेशनल और डोमेस्टिक टर्मिनल थाने के रूप में पहचान मिलेगी। शासन ने दोनों थानों के निर्माण की मंजूरी दे दी है।

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम अंतिम चरण में है। उड़ान शुरू होने के बाद यहां रोजाना हजारों लोगों का यहां आवागमन होगा। इनमें विदेशी भी भारी संख्या में होंगे। यात्रियों समेत अन्य लोगों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में दो थानों के निर्माण की मंजूरी शासन से मिल गई है।

डोमेस्टिक थाने के लिए 35 पुलिसकर्मियों की स्वीकृति मिली है। दोनों नए थानों में प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की तैनाती जल्द ही की जाएगी। इसके बाद संचालन शुरू किया जाएगा। इन थानों के लिए करीब 100 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। थाने अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होंगे।

अस्थायी नई पुलिस चौकियों का सृजन : एयरपोर्ट क्षेत्र में चार अस्थायी पुलिस चौकियों की स्थापना की जा रही है। ये चौकियां थाना जेवर क्षेत्र में जेवर इंटरचेंज, थाना रबूपुरा क्षेत्र में करौल अंडरपास, थाना दनकौर क्षेत्र में अच्छेजा कट तथा थाना दादरी क्षेत्र में बील कट पर बन रही हैं। यहां पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। कुल 49 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर, ''नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो नए थाने बनेंगे। इनको इंटरनेशनल और डोमेस्टिक टर्मिनल थाने के रूप में पहचान मिलेगी। डीसीपी एयरपोर्ट के नए पद का भी जल्द सृजन किया जाएगा। अस्थायी नई पुलिस चौकियों पर जल्द ही पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।''

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।