यमुना सिटी में नया सेक्टर बसाने की तैयारी, जमीन खरीदने के लिए 2800 करोड़ का बजट जारी
यमुना सिटी में विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। उत्तर प्रदेश शासन ने यीडा क्षेत्र में जमीन खरीद के लिए 2800 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इस रकम से नए सेक्टरों और विकास परियोजनाओं के लिए लैंडबैंक तैयार होगा।

यमुना सिटी में विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। उत्तर प्रदेश शासन ने यीडा क्षेत्र में जमीन खरीद के लिए 2800 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इस रकम से नए सेक्टरों और विकास परियोजनाओं के लिए लैंडबैंक तैयार होगा।
यमुना सिटी में एयरपोर्ट के तीसरे चरण के अलावा अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी, फिनटेक सिटी, जापानी, कोरियन, सिंगापुर, अमेरिकन, एआई और हेरिटेज सिटी प्रस्तावित हैं। इसके अलावा नोएडा एयरपोर्ट के आसपास के सेक्टर में लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग सुविधा विकसित की जानी है। प्राधिकरण इन सभी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी में है। छह अप्रैल को हेरिटेज सिटी के संबंध में बैठक भी होगी, इसके लिए जमीन खरीद की रणनीति तय की जानी है।
यीडा के सीईओ आरके सिंह का कहना है कि यमुना सिटी में नई परियोजनाओं के लिए इस वित्तीय वर्ष में जमीन खरीदी जानी है। इसके लिए यूपी सरकार ने यीडा को 2800 करोड़ रुपये जारी किए हैं। कई नए सेक्टरों में जमीन खरीद का योजना तैयार है।
तेजी से निवेश बढ़ने की उम्मीद
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के बाद यमुना सिटी में निवेश तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। प्राधिकरण ने करीब 25 कंपनियों को भूमि के लिए आश्य पत्र जारी किया है, जिन्हें मंजूरी के बाद जमीन दी जानी है। ऐसे में प्राधिकरण ने पहले ही लैंडबैंक तैयार करने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सरकार ने भी 2800 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।
बिना ब्याज वापस रकम करेगा
खास बात यह है कि यीडा यह रकम बिना ब्याज के वापस करेगा। इससे प्राधिकरण पर कोई अतिरिक्त आथिर्क बोझ भी नहीं पड़ेगा। इससे पहले भी यूपी सरकार यीडा को जमीन खरीद के लिए बजट आवंटित कर चुका है। हाल ही में गंगा को यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए विकसित होने वाले 74.3 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे की जमीन खरीद के लिए भी शासन ने 1204 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।




साइन इन