pm modi tells how important to remove aap govt from delhi दिल्ली के लिए कितनी जरूरी थी 'आपदा' से मुक्ति, पीएम मोदी ने बताया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के लिए कितनी जरूरी थी 'आपदा' से मुक्ति, पीएम मोदी ने बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 33500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में दिल्ली की पूर्व आम आदमी पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने एक वर्ष पहले जिस उम्मीद में डबल इंजन सरकार बनाई उसका परिणाम दिख रहा है।

Sun, 8 March 2026 02:04 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के लिए कितनी जरूरी थी 'आपदा' से मुक्ति, पीएम मोदी ने बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 33500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके तहत फेज चार में बनकर तैयार पिंक लाइन के एक्सटेंशन मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर और मजेंटा लाइन के एक्सटेंशन दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में दिल्ली की पूर्व आम आदमी पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोला।

विकास की अविरल धारा के लिए बधाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने एक वर्ष पहले जिस उम्मीद में डबल इंजन सरकार बनाई उसका परिणाम विकास कार्यों में दिख रहा है। विकास की अविरल धारा के लिए बधाई। भारत महिला सशक्तिकरण की नई गाथा लिख रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का विकास हो रहा है। भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में एक नई ऊर्जा से आगे बढ़ रही है। समाज को नई प्रगति की राह पर ले जाने में प्रयास करती रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE : आप'दा' सरकार न होती तो मेट्रो फेज-4 पहले ही पूरा हो गया होता : PM मोदी

दिल्ली भारत की पहचान है

दिल्ली केवल भारत की राजधानी नहीं है, यह भारत की पहचान है। भारत की ऊर्जा का प्रतीक भी है। दिल्ली का विकास देश की छवि से जुड़ा होता है। दिल्ली जितनी आधुनिक होगी, कनेक्टिविटी बेहतर होगी भारत का आत्म विश्वास उतनी ही बेहतर दिखाई देखा। एक समय था जब दिल्ली में समस्याओं की ही चर्चा होती थी। नमो भारत के बाद फेज चार के दो कॉरिडोर पर परिचालन शुरू शुरू होने के बाद दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 375 किलोमीटर से अधिक हो गया है।

…तो मेट्रो परियोजनाएं पहले पूरी हो जाती

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के बड़े बड़े शहरों में इतना बड़ा मेट्रो का नेटवर्क नहीं है। पूर्व दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद व गुरुग्राम के लोगों के लिए दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में आना जाना आसान हो जाएगा। दिल्ली ने एक वर्ष पहले जिस आपदा से मुक्ति पाई वह कितनी जरूरी थी। यदि दिल्ली में आपदा सरकार नहीं होती तो फेज चार की मेट्रो परियोजनाएं पहले पूरी हो जाती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी ने दिल्ली के 2 मेट्रो कॉरिडोर का किया उद्घाटन, किन इलाकों को होगा फायदा
ये भी पढ़ें:दिल्ली उत्तम नगर तरुण मर्डर मामलाः पुलिस ने एक और धारा जोड़ी, अब तक 7 गिरफ्तार

अब बहाने बंद काम शुरू

पीएम ने कहा कि आपदा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल कर रखा था। केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना शुरू करने के लिए चिठ्ठियां लिखती थी लेकिन आपदा सरकार को गरीबों का परवाह नहीं था। अब दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू है और लोगों को निशुल्क इलाज मिल रहा है। आपदा वालों का तरीका था काम कम, बहाने ज्यादा। अब बहाने बंद काम शुरू।

हमारी सरकार मिशन मोड में काम कर रही

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के डबल इंजन सरकार में सार्वजनिक परिवहन का अपग्रेडेशन हो रहा है। कोशिश है कि दिल्ली को साफ और आरामदायक बस सेवा मिले। केंद्र द्वारा दी गई चार हजार इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में चल रही है। दस वर्षों तक आपदा सरकार थी उसने विकास का काम ठप रखा था। हमारी सरकार मिशन मोड में काम कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।