pm modi delhi metro pink and magenta line inauguration burari dda ground live update PM मोदी ने दिया दिल्ली मेट्रो का ‘महातोहफा’, AAP को 'आपदा' बता फिर बोला जोरदार हमला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

PM मोदी ने दिया दिल्ली मेट्रो का ‘महातोहफा’, AAP को 'आपदा' बता फिर बोला जोरदार हमला

PM Modi Delhi Metro : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुराड़ी के डीडीए ग्राउंड से दिल्ली को कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की 30 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी हैं।  

Sun, 8 March 2026 02:25 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
PM मोदी ने दिया दिल्ली मेट्रो का ‘महातोहफा’, AAP को 'आपदा' बता फिर बोला जोरदार हमला

PM Modi Delhi Metro : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुराड़ी के डीडीए ग्राउंड से दिल्ली को कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की 30 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के 2 नए कॉरिडोर का उद्घाटन और फेज-5ए के 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री सरोजिनी नगर स्थित जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (जीपीआरए) टाइप-5 क्वार्टर का भी लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान मंच से दिल्ली में पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा कि दिल्ली में आप'दा' सरकार न होती तो मेट्रो का फेज-4 पहले ही पूरा हो गया होता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिंक लाइन मेट्रो के नए कॉरिडोर से किन इलाकों को होगा फायदा, कहां-कहां बने स्टेशन

पीएम मोदी ने आज पिंक एवं मैजेंटा मेट्रो लाइन के नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। इसमें पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मौजपुर और मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक का कॉरिडोर शामिल हैं। पिंक लाइन की कुल लंबाई 71.56 किलोमीटर हो गई है, जो एक रिंग के रूप में परिचालित होने लगेगी। यह देश की सबसे लंबी मेट्रो लाइन है। इस लाइन पर कुल 46 मेट्रो स्टेशन हैं। वहीं, मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क का उद्घाटन किया गया। पिंक लाइन पर अभी मजलिस पार्क से चलकर शिव विहार तक मेट्रो जाती है। इस लाइन का विस्तार कर मजलिस पार्क से माैजपुर तक किया गया है।

बुराड़ी के डीडीए ग्राउंड से पल-पल के लाइव अपडेट उपलब्ध करा रहे हिन्दुस्तान संवाददाता रणविजय सिंह…..

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी ने दिल्ली के 2 मेट्रो कॉरिडोर का किया उद्घाटन, किन इलाकों को होगा फायदा

PM मोदी रैली के पल-पल के अपडेट

-पीएम ने कहा कि तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प पूरा हो गया है। कुछ वर्ष पहले संकल्प लिया था कि देश में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। इस योजना का मजाक बनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्व से कहता हूं कि तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का संकल्प पूरा हो चुका है। तीन करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं।

- उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को रहने के लिए साफ सुथरा व सुरक्षित आवास मिले यह जरूरी है। देश में जहां भी भाजपा की सरकार है, हर गांव व शहर में लोगों को किसी ने किसी योजना का लाभ जरूर मिल रहा है। एक समय में रेहड़ी भी किराये पर लेनी पड़ती थी, लेकिन हमारी सरकार ने छोटे कारोबारियों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा। इससे रोजगार के लिए रेहड़ी-पटरी पर काम करने वाले लोगों को आसानी से ऋण मिलने लगा है। रेहड़ी-पटरी पर काम करने वालों के पास भी अब क्रेडिट कार्ड की सुविधा पहुंचने लगी है। सरकार से उन्हें स्वनिधि क्रेडिट कार्ड मिलेगा। कुछ महिलाओं को इस कार्यक्रम में भी ये क्रेडिट कार्ड दिया गया।

- पीएम मोदी ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए भी बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है और करोड़ों रुपये की परियोजनाएं शुरू की गईं। आपदा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल कर रखा था। केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना शुरू करने के लिए चिठ्ठियां लिखती थी, लेकिन आपदा सरकार को गरीबों का परवाह नहीं था। अब दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू है और लोगों को निशुल्क इलाज मिल रहा है। आपदा वालाें का तरीका था काम कम, बहाने ज्यादा। अब बहाने बंद काम शुरू।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के लिए कितनी जरूरी थी 'आपदा' से मुक्ति, पीएम मोदी ने बताया

- प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान दिल्ली में पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा कि दिल्ली ने एक वर्ष पहले जिस आपदा से मुक्ति पाई वह कितनी जरूरी थी। यदि दिल्ली में आपदा सरकार नहीं होती तो फेज चार की मेट्रो परियोजनाएं पहले पूरी हो जाती। दिल्ली के डबल इंजन सरकार में सार्वजनिक परिवहन का अपग्रेडेशन हो रहा है। कोशिश है कि दिल्ली को साफ और आरामदायक बस सेवा मिले। केंद्र द्वारा दी गई चार हजार इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में चल रही है। दस वर्षों तक आपदा सरकार थी उसने विकास का काम ठप रखा था। हमारी सरकार मिशन मोड में काम कर रही है।

- पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली जितनी आधुनिक होगी, कनेक्टिविटी बेहतर होगी भारत का आत्म विश्वास उतनी ही बेहतर दिखाई देगा। एक समय था जब दिल्ली में समस्याओं की ही चर्चा होती थी। नमो भारत के बाद फेज चार के दो कॉरिडोर पर परिचालन शुरू शुरू होने के बाद दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 375 किलोमीटर से अधिक हो गया है। दुनिया के बड़े बड़े शहरों में इतना बड़ा मेट्रो का नेटवर्क नहीं है। पूर्व दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद व गुरुग्राम के लोगों के लिए दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में आना-जाना आसान हो जाएगा।

- पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया का कोई भी व्यक्ति जब भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के बारे में सोचता है तो अक्सर उसके मन में दिल्ली की तस्वीर आती है। दिल्ली केवल भारत की राजधानी नहीं है, यह भारत की पहचान है। भारत की ऊर्जा का प्रतीक भी है। दिल्ली का विकास देश की छवि से जुड़ा होता है।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में विकास को नई गति दी गई। 33,500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। दिल्ली के लोगों ने एक वर्ष पहले जिस उम्मीद में डबल इंजन सरकार बनाई उसका परिणाम विकास कार्यों में दिख रहा है। विकास की अविरल धारा के लिए बधाई। भारत महिला सशक्तिकरण की नई गाथा लिख रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सफल नेतृत्व में दिल्ली का विकास हो रहा है। भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में एक नई ऊर्जा से आगे बढ़ रही है। राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, खेल या समाज सेवा का क्षेत्र भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र मे एक नई ऊर्जा से आगे बढ़ रही है। मैं देश की नारी शक्ति को आज महिला दिवस पर बहुत बधाई देता हूं और राष्ट्र के विकास में उनके असीमित योगदान के लिए ऋण स्वीकार करता हूं।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। इनमें लगभग 12.3 km का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 km का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट प्लान के तहत 15,200 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

- मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दिल्ली में 20 हजार कर्मचारी आवास के लिए प्रतीक्षा सूची में हैं। कर्मचारियों को कार्यस्थल के निकट आवास उपलब्ध हो तो वे ज्यादा बेहतर काम करते हैं। इस दिशा में काम किया जा रहा है।

- मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी की लाइफ लाइन बन चुकी है। इससे प्रदूषण से बचाव होता है और समय की बचत होती है। यदि मेट्रो नहीं होती दिल्ली की क्या स्थिति होती है, ट्रैफिक की समस्या के सामाधान में मेट्रो ने अहम भूमिका निभाई है। इस वजह है वर्ष 1970 में जो ट्रैफिक जाम की समस्या दिल्ली में होती थी अभी नहीं होती है। मेट्रो से 500 मीटर के दायरे में लोगों को सस्ता मकान व किराए पर मकान मिले इस पर काम कर रहे हैं। लोगों को लास्ट माइल की बेहतर कनेक्टिविटी पर काम कर रहे हैं।

- केंद्रीय शहरी व आवासन मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अंतराष्ट्रीय दिवस पर आज दिल्ली वासियों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। सरोजनी नगर में प्रधानमंत्री ने ढाई हजार फ्लैट आवंटित किए। करीब छह हजार फ्लैट का भी शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 11 वर्षों में मेट्रो के विकास को गति मिली। नमो भारत को मिलाकर 1100 किलोमीटर से ज्यादा बड़ा नेटवर्क मेट्रो व आरआरटीएस का बन गया है। अमेरिका व चीन के बाद मेट्रो नेटवर्क के विस्तार में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

- रेखा गुप्ता ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जिन 2 महत्वपूर्ण कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाले हैं (मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर और दीपाली चौक-मजलिस पार्क) यह दिल्ली के लोगों के जीवन को आसान बनाएंगे... जिन 3 कॉरिडोर का यहां शिलान्यास होने वाला है, वे भी दिल्ली को गति देने वाले हैं।

- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हम दिल्ली में प्रदूषण और जलभराव जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की मदद से ठोस कदम उठा रहे हैं। 50 साल बाद दिल्ली में प्रदूषण और जलभराव की समस्याओं को दूर करने के लिए दिल्ली के लिए एक नया ड्रेनेज मास्टर प्लान लाया गया है।

- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंच से पिछले एक साल में राजधानी में किए गए कार्यों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाकर सभा में जोश भर दिया।

- पीएम मोदी जल्द ही लगभग Rs 18,300 करोड़ के दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट प्लान के तहत Rs 15,200 करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

- केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली मेट्रो का प्रतीक चिन्ह देकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शॉल देकर उनका स्वागत किया।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुराड़ी के डीडीए ग्राउंड स्थित आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला दिवस के मौके पर दिल्ली में विभिन्न वर्गों की महिलाओं से भी बातचीत करते कर रहे हैं।

- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इन दोनों काॅरिडोर पर मेट्रो के परिचालन से लोगों को सहूलयित होगी। दोनो मेट्रो काॅरिडोर से आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र जुड़ेंगे। इससे लोगों को सहूलियत होगी।

- मेट्रो की इन परियोजनाओं से दिल्ली की कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। साथ ही यात्रा अधिक तेज, सुगम और सुरक्षित बनेगी, ट्रैफिक व प्रदूषण में कमी आएगी और लाखों यात्रियों को आधुनिक व विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन की सुविधा प्राप्त होगी।

- मेट्रो फेज-IV के तहत दो नए कॉरिडोर दिल्लीवासियों को समर्पित किए जाएंगे

  • मजलिस पार्क – मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) 12.3 किमी | 8 नए स्टेशन
  • दीपाली चौक – मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) 9.92 किमी | 7 नए स्टेशन

- मेट्रो फेज-V(A) के तहत 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास किया जाएगा

  • RK आश्रम मार्ग – इंद्रप्रस्थ (सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर)
  • एरोसिटी – IGD टर्मिनल-1
  • तुगलकाबाद – कालिंदी कुंज

- प्रधानमंत्री जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट प्लान के तहत 15,200 करोड़ रुपये के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।