plot in ghaziabad gda launches plan for these areas know details गाजियाबाद में प्लाट खरीदने का गोल्डन चांस; इन इलाकों के लिए जीडीए लाया प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में प्लाट खरीदने का गोल्डन चांस; इन इलाकों के लिए जीडीए लाया प्लान

गाजियाबाद में जीडीए भूखंडों की नीलामी करने जा रहा है। इच्छुक लोग आवेदन कर बोली लगा सकते हैं। इसमें जमीनों को खरीदने का सुनहरा मौका है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Tue, 24 March 2026 01:15 PMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में प्लाट खरीदने का गोल्डन चांस; इन इलाकों के लिए जीडीए लाया प्लान

दिल्ली और नोएडा से सटे क्षेत्रों में लोगों को गाजियाबाद में जीडीए की संपत्ति खरीदने का मौका मिलने वाला है। जीडीए की ओर से 30 मार्च को इंदिरापुरम, कौशांबी, वैशाली और कोयल एन्क्लेव जैसी प्रमुख कॉलोनियों में करीब 71 खाली भूखंडों की नीलामी होने वाली है। इस नीलामी में ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, हेल्थ सेंटर और व्यावसायिक प्लॉट शामिल किए गए हैं। इच्छुक लोग 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। नीलामी लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में होगी जहां बोलीदाता तय कीमत से ऊपर बोली लगाकर संपत्ति खरीद सकेंगे।

गाजियाबाद के इन इलाकों में उपलब्ध होंगे प्लॉट

जीडीए 30 मार्च को इंदिरापुरम, कौशांबी, कोयल एन्क्लेव, वैशाली समेत अन्य योजना में रिक्त पड़े करीब 71 भूखंडों को बेचेगा। लोग बोली लगाकर इसे खरीद सकेंगे। इसके लिए 26 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं।

इन प्लॉट की होगी निलामी

जीडीए अधिकारी बताते हैं कि कोयल एन्क्लेव योजना में पांच ग्रुप हाउसिंग, दो प्राइमरी स्कूल भूखंड, एक हायर सेकेंडरी स्कूल भूखंड, और एक हेल्थ सेंटर भूखंड को बेचने के लिए पहली बार शामिल किया गया है। कौशांबी योजना में प्राइमरी स्कूल का भूखंड बेचा जाएगा।

व्यावसायिक भूखंड भी शामिल

वहीं, इंदिरापुरम विस्तार योजना में आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों को शामिल किया गया है। वैशाली योजना में ओल्ड एंड होम भूखंड, सामुदायिक केंद्र के दो भूखंड भी मौजूद हैं, जिन्हें बेचने के लिए नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया है। इसके अलावा आंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर, यूपी बॉर्डर, कर्पूरीपुरम योजना, इंदिरापुरम न्यायखंड, प्रताप विहार आदि योजनाओं में भूखंड शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साथ बैठकर खाया खाना, फिर पत्नी और प्रेमी को मार दी गोली; गाजियाबाद में डबल मर्डर

हिंदी भवन में लगेगी बोली

अधिकारी बताते हैं कि यह इस वित्तीय वर्ष की अंतिम नीलामी होगी, जो 30 मार्च को की जाएगी। हिंदी भवन में होने वाली नीलामी सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी। इसमें फॉर्म भरने वाले सभी लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मधुबन बापूधाम अंडरपास को लेकर नया अपडेट, मेरठ रोड से जुड़ेंगी कई कॉलोनियां

ऊंची दर पर बोली लगाकर खरीद सकेंगे प्लॉट

इस नीलामी में बोलीदार संपत्ति के रिजर्व प्राइज से ऊंची दर पर बोली लगाकर उसे खरीद सकेंगे। हालांकि, किसी भी संपत्ति पर सिंगल बोली नहीं लग सकेगी। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जीडीए में संपत्ति खरीदने का अच्छा मौका है। ये संपत्ति विभिन्न योजना में मौजूद है। इच्छुक लोग नीलामी प्रक्रिया में शामिल होकर भूखंड खरीद सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छी! चप्पल पहनकर पैरों से भगोने में धोए आलू, गाजियाबाद के चाट भंडार का VIDEOवायरल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।