Ghaziabad Double Murder Husband Killed Wife Lover after dinner साथ बैठकर खाया खाना, फिर पत्नी और प्रेमी को मार दी गोली; गाजियाबाद में डबल मर्डर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

साथ बैठकर खाया खाना, फिर पत्नी और प्रेमी को मार दी गोली; गाजियाबाद में डबल मर्डर

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की आजाद एंक्लेव कॉलोनी में सोमवार आधी रात पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

Tue, 24 March 2026 10:55 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
साथ बैठकर खाया खाना, फिर पत्नी और प्रेमी को मार दी गोली; गाजियाबाद में डबल मर्डर

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की आजाद एंक्लेव कॉलोनी में सोमवार आधी रात पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। आरोपी के पुत्र ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस एक कमरे में मिले दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की आजाद एंक्लेव कॉलोनी में रहने वाला राशिद शटरिंग का काम करता है। राशिद की खुशहाल पार्क कॉलोनी निवासी 32 साल के फईम से पुरानी दोस्ती थी। पुलिस के मुताबिक फईम और राशिद की पत्नी 36 साल की शबनम के बीच संबंध थे। राशिद अक्सर इनका विरोध करता था। राशिद के घर पर सोमवार रात फईम पहुंचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में स्मार्ट प्रीपेड मीटर ने खूब रुलाया! 20 हजार घरों की बिजली

बेटे ने किया हत्या का खुलासा

इस दौरान तीनों ने साथ में खाना खाया। इसी बीच राशिद ने फईम से उसकी पत्नी से रिश्ते को लेकर बात की। इस पर विवाद हो गया और राशिद ने फईम और शबनम को गोली मार दी। दूसरे कमरे में सो रहा राशिद का बेटा दौड़कर आया तो दोनों लहूलुहान कमरे में पड़े थे। उसने पुलिस को सूचना दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में स्मार्ट प्रीपेड मीटर ने खूब रुलाया! 20 हजार घरों की बिजली

बेटे ने पुलिस को बताया कि साढ़े 12 बजे दो गोली चलने की आवाज आई थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। तीन टीमों का गठन किया है। जल्द ही हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छी! चप्पल पहनकर पैरों से भगोने में धोए आलू, गाजियाबाद के चाट भंडार का VIDEOवायरल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।