madhuban bapudham underpass project related new update ghaziabad several colonies to connect to meerut road मधुबन बापूधाम अंडरपास को लेकर नया अपडेट, मेरठ रोड से जुड़ेंगी गाजियाबाद की कई कॉलोनियां, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मधुबन बापूधाम अंडरपास को लेकर नया अपडेट, मेरठ रोड से जुड़ेंगी गाजियाबाद की कई कॉलोनियां

गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम अंडरपास बनाने का काम तेजी से चल रहा है। दिल्ली-मेरठ रोड की तरफ रेलवे ट्रैक के पास अंडरपास के लिए खोदाई कर दीवार बनाई गई है, जबकि दूसरी तरफ खोदाई कर ली गई है। अब यहां मिट्टी हटाने के बाद दीवार बनाने का काम शुरू होगा।  

Mon, 23 March 2026 02:20 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
मधुबन बापूधाम अंडरपास को लेकर नया अपडेट, मेरठ रोड से जुड़ेंगी गाजियाबाद की कई कॉलोनियां

गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम अंडरपास बनाने का काम तेजी से चल रहा है। दिल्ली-मेरठ रोड की तरफ रेलवे ट्रैक के पास अंडरपास के लिए खोदाई कर दीवार बनाई गई है, जबकि दूसरी तरफ खोदाई कर ली गई है। अब यहां मिट्टी हटाने के बाद दीवार बनाने का काम शुरू होगा। तीन महीने में अंडरपास बनकर तैयार हो सकता है।

मधुबन बापूधाम योजना 1,234 एकड़ जमीन पर विकसित हो रही है। इस योजना में करीब छह पॉकेट हैं। यहां आवासीय और व्यावसायिक योजनाएं चल रही हैं या आएंगी। इसे दिल्ली-मेरठ रोड से बेहतर कनेक्टिविटी दी जा रही है। इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) मधुबन बापूधाम रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण करा रहा है। ये आरओबी सेतु निगम और रेलवे तैयार कर रहे हैं। इस आरओबी के अलावा यहां रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरपास भी बनाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में नमो भारत स्टेशन के पास बनेगा 11 मंजिला मॉल, 38 करोड़ की आएगी लागत

रेलवे ने दिल्ली-मेरठ रोड की ओर ट्रैक के पास खुदाई कर दीवारें बनाई हैं। वहीं, अब रेलवे ट्रैक के दूसरी तरफ भी खुदाई का काम किया जा रहा है। यह काम एक हफ्ते में पूरा हो सकेगा। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि मधुबन बापूधाम योजना से दिल्ली-मेरठ रोड जाने के लिए वर्तमान में रेलवे फाटक से होकर जाना पड़ता है।

ऐसे में ट्रेन आने के दौरान यहां दोनों तरफ लंबा जाम लग जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए प्राधिकरण आरओबी तैयार कर रहा है। साथ ही धीमे वाहनों को लिए यहां अंडरपास भी बनाया जा रहा है। तीन माह में यह काम पूरा करने की योजना है।

मेरठ रोड से जुड़ेंगी कई कॉलोनियां

आरओबी बनने से हापुड़ रोड और दिल्ली-मेरठ रोड आपस में जुड़ जाएंगे। हरसांव पुलिस लाइन से मधुबन बापूधाम से आने वाला मार्ग सीधा दिल्ली-मेरठ हाईवे से जुड़ हो जाएगा। आरओबी का सीधा लाभ मधुबन बापूधाम के आसपास गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, कर्पूरीपुरम, डासना, मसूरी, सदरपुर गांव, बालाजी एंक्लेव सहित अन्य कॉलोनियों के लोगों को मिलेगा। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जाने के लिए हापुड़ चुंगी लंबा रास्ता तय नहीं करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-गाजियाबाद के 21 KM रूट पर इन रास्तों से गुजरेंगी बसें; जानें किराया-टाइम

सेतु निगम का 85% काम पूरा

अधिकारी बताते हैं कि सेतु निगम को ट्रैक के दोनों तरफ आरओबी का निर्माण करना था। सेतु निगम ने दोनों तरफ पिलर खड़े करके उनपर स्लैब डालने का काम पूरा कर दिया। अब रेलवे के ट्रैक पर आरओबी तैयार करने के बाद उसे जोड़ने का काम सेतु निगम का रह गया है। ऐसे में सेतु निगम को रेलवे का काम पूरा होने के बाद ही निर्माण कार्य करना है। साथ ही रेलवे अंडरपास बना रहा है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 90 करोड़ से अधिक का खर्चा होगा।

नंदकिशोर कलाल, उपाध्यक्ष, जीडीए, ''दिल्ली-मेरठ रोड से हापुड़ मार्ग को सीधा संपर्क मार्ग देने के लिए आरओबी और अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अंडरपास के लिए खुदाई कर दीवारें बनाई जा रही हैं। अंडरपास तैयार होने से यातायात बेहतर हो सकेगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मेट्रो के नए रूट से गाजियाबाद के लोगों को भी सहूलियत, लोनी तक मौज
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।