People ask why Kejriwal has gone silent after returning from jail, former CM explains reason कई लोग कहते हैं जेल से आने के बाद केजरीवाल चुप क्यों हो गया; पूर्व सीएम ने खुद बताई इसकी वजह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कई लोग कहते हैं जेल से आने के बाद केजरीवाल चुप क्यों हो गया; पूर्व सीएम ने खुद बताई इसकी वजह

केजरीवाल ने कहा, 'आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया। मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। भाजपा उस ईमानदारी पर चोट करना चाहती थी। अदालत के आदेश से साफ हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है।'

Sat, 28 Feb 2026 09:09 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कई लोग कहते हैं जेल से आने के बाद केजरीवाल चुप क्यों हो गया; पूर्व सीएम ने खुद बताई इसकी वजह

दिल्ली की एक अदालत द्वारा शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में आरोप मुक्त किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने इस केस का पूरा षडयंत्र रचने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार बताया, साथ ही इसके लिए दोनों से देश से माफी मांगने के लिए भी कहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि लोग कहते हैं कि जेल से आने के बाद केजरीवाल चुप हो गया है, वह गायब हो गया है। आगे केजरीवाल ने खुद इसकी वजह बताते हुए कहा कि जब मुझ पर आरोप लगे तो मैंने तय किया था कि मैं जबतक पूरे देश के सामने निर्दोष साबित नहीं हो जाऊंगा तब तक मैं चुप रहूंगा।

केजरीवाल बोले- मुझे फर्क पड़ता है

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने चुप रहने का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'कई लोग ये कहते हैं कि जेल से आने के बाद केजरीवाल चुप क्यों है, केजरीवाल गायब हो गया, केजरीवाल कहां गया।' उन्होंने कहा, 'मैं कोई नेता नहीं हूं, मैं कोई पॉलिटिशियन नहीं हूं, पॉलिटिशियन को फर्क नहीं पड़ता, उनको चार गाली दे दो, मोटी चमड़ी होती है उनकी, लेकिन मेरे को फर्क पड़ता है, मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है, मेरे को जब कोई बेईमान बोलता है तो मुझे फर्क पड़ता है।'

'आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया'

आगे उन्होंने कहा, 'मुझे जब जेल भेजा जाता है, मेरे परिवार को ताने मारे जाते हैं, मुझे फर्क पड़ता है, केजरीवाल को फर्क पड़ता है। इसलिए मैंने तय किया था, कि जब सारे देश के सामने मैं निर्दोष साबित हो जाऊंगा तब तक मैं चुप रहूंगा, आज मेरे दिल से बहुत बड़ा बोझ उतर गया।' बता दें कि इस केस के सिलसिले में केजरीवाल को करीब छह महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा था।

'चार साल तक हमारे ऊपर अत्याचार किया गया'

इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कोर्ट से दोष मुक्त होने का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। मैं जज साहब का धन्यवाद करता हूं। उन वकील भाइयों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारी लड़ाई लड़ी। चार वर्षों से हमारे ऊपर अत्याचार किया जा रहा था। चार वर्षों से ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल करके आम आदमी पार्टी पर शराब घोटाला करने का आरोप लगाया गया।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्याय होना चाहिए, भले ही... केजरीवाल को आरोप मुक्त करते हुए जज ने कहा
ये भी पढ़ें:शराब घोटाले में राहत के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी पर साधा निशाना
ये भी पढ़ें:केजरीवाल ने तहस-नहस कर दिए थे सबूत, राहत पर बोली BJP; रोने पर क्या कहा
ये भी पढ़ें:भाजपा एक इच्छाधारी नाग; अरविंद केजरीवाल को मिली राहत से कांग्रेस क्यों दुखी?

'प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने मिलकर रचा था षडयंत्र'

आगे उन्होंने कहा, 'अदालत को आज मुकदमा चलाने के लिए प्रथम दृष्टया फैसला लेना था। लेकिन अदालत ने कहा कि इस केस में ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे मुकदमा शुरू भी किया जा सके। यह ऐसा फर्जी केस है, जिसमें एक भी गवाह नहीं, जिससे कि मुकदमा चलाया जा सके। यह पूरा षड्यंत्र प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री ने मिलकर रचा। उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया। मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। भाजपा उस ईमानदारी पर चोट करना चाहती थी। अदालत के आदेश से साफ हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है।'

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।