केजरीवाल ने तहस-नहस कर दिए थे सबूत, राहत पर बोली BJP; रोने पर क्या कहा
एक तरफ जहां 'आप' अदालत के फैसले को अपने लिए ईमानदारी का सर्टिफिकेट बता रही है तो वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि है केजरीवाल और उनके साथियों ने सबूतों को तहस-नहस कर दिया था।

कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को राहत मिलने के बाद एक बार फिर दिल्ली की सिसायत में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां 'आप' अदालत के फैसले को अपने लिए ईमानदारी का सर्टिफिकेट बता रही है तो वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि है केजरीवाल और उनके साथियों ने सबूतों को तहस-नहस कर दिया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी कहा कि शराब घोटाले के अलावा भी कई केस
सचदेवा ने केजरीवाल को राहत मिलने के बाद एक वीडियो,'निजली अदालत ने साफ-साफ कहा है कि सबूतों का अभाव है। जांच एजेंसी भी यह बात लगातार कहती रही है कि अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों ने सबूतों को तहस नहस किया है। जो सिमकार्ड और मोबाइल तोड़े गए उनका अता पता नहीं चला। वही बात अदालत ने भी कही है, सबूतों को अभाव। अरविंद केजरीवाल इस लोअर कोर्ट से आपको थोड़ी राहत तो मिलती है लेकिन न्यायिक प्रक्रिया बहुत लंबी है।'
आपके पास सवालों के जवाब नहीं: सचदेवा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘जानकारी मिली है कि जांच एजेंसी ने इस फैसले के खिलाफ अपील का फैसला किया है। लेकिन दिल्ली की जनता ने अपना फैसला केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया था। आपके पास कोई जवाब नहीं है कि यदि शराब नीति ठीक थी तो घोटाला सामने आते ही आपने नीति वापस क्यों ले ली थी। कोई जवाब नहीं है कि क्यों ठेकेदारों का मार्जिन 6 फीसदी से 12 कर दिया। क्यों एक बोतल के साथ एक मुफ्त दी, जिससे लोगों के घर बर्बाद हो गए। कितने मासूम लोगों की जान चली गई है।’
केजरीवाल के रोने पर सचदेवा ने कसा तंज
सचदेवा ने केजरीवाल के रोने पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा, 'आप भ्रष्टाचारी हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। शराब घोटाला तो एक घोटाला है, राशन घोटाला है, स्वास्थ्य घोटाला है, आप आदतन अपराधी हैं। आप जिस तरह मैंने आपको देखा मीडिया में कलाकारी दिखाते हुए। आप इतने उम्दा कलाकार हैं आप सत्येंद्र जैन के लिए भारत रत्न की मांग कर रहे थे, आपको बॉलीवुड में जाना चाहिए कि बिना आंसू आप आंसू दिखाने की कोशिश कर रहे थे। अभी आपने कहा कि सत्य की जीत होती है। हमें भी इस बात की उम्मीद है कि देर है लेकिन अंतत: यह बात साबित होगी कि आप भ्रष्टाचारी हैं।'




साइन इन