arvind kejriwal gets emotional after acquitted in liquor scam शराब घोटाले में आरोप मुक्त होकर रो पड़े अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी पर साधा निशाना, Ncr Hindi News - Hindustan
More

शराब घोटाले में आरोप मुक्त होकर रो पड़े अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी पर साधा निशाना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल  और मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपी आरोप मुक्त कर दिए गए हैं। आरोप मुक्त किए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल रो पड़े। पत्रकारों के सामने अपनी प्रतिक्रिया देने लगे तो वह आंसू रोक नहीं पाए।

Fri, 27 Feb 2026 11:35 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शराब घोटाले में आरोप मुक्त होकर रो पड़े अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी पर साधा निशाना

शराब घोटाले में आरोप मुक्त होने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद रो पड़े। शुक्रवार को अदालत से बाहर आते ही अरविंद केजरीवाल पत्रकारों के सामने अपनी प्रतिक्रिया देने लगे तो वह आंसू रोक नहीं पाए। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया और अब अदालत ने भी यह कह दिया है। कई महीने जेल में बिता चुके केजरीवाल ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।

केजरीवाल ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाला, शराब घोटाला कर रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी। आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए। जितने भी आरोपी थे सभी को बरी कर दिया। हम हमेशा कहते थे कि सत्य की जीत होती है। हमें भारतीय न्यायपालिका पर भरोसा है। मैं जज साहब का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। सत्य की जीत हुई। मैं हमेशा कहता था कि भगवान हमारे साथ है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, अदालत ने कहा- सबूत नहीं

शराब घोटाले के केस को राजनीतिक साजिश बताते हुए केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साथा उन्होंने कहा, ‘मोदी जी और अमित शाह जी ने मिलकर आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए 5 सबसे बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया। यहां तक कि मौजूदा मुख्यमंत्री को घसीटकर जेल में डाला गया। हमारे डिप्टी सीएम को दो साल जेल में रखा। पूरा फर्जी केस था। हमारे ऊपर कीचड़ डाला गया। 24 घंटे खबर चलाई जाती थी केजरीवाल भ्रष्ट है, केजरीवाल भ्रष्ट है।’

रो पड़े केजरीवाल, सिसोदिया ने संभाला

यह कहते ही अरविंद केजरीवाल रो पड़े। पास खड़े मनीष सिसोदिया ने उन्हें संभाला। केजरीवाल ने किसी तरह खुद को संभाले हुए खुद को कट्टर ईमानदार बताया। उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने केवल अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। उन्होंने झूठा केस लगाया और आज यह साबित हो गया है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है।’

अच्छे काम करके सत्ता में आएं, झूठे केस क्यों: केजरीवाल

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि सत्ता के लिए इस तरह देश और संविधान से खिलवाड़ मत करिए। आपको सत्ता चाहिए अच्छे काम करिए। आज देश के सामने इतनी बड़ी बड़ी समस्याएं हैं। महंगाई है, बेरोजगारी है। पूरे देश में सड़कें टूटी हैं, चोरों तरफ प्रदूषण है। उन समस्याओं का समाधान करके सत्ता में आइए। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर झूठे केस क्यों करते हैं। अच्छे काम करके सत्ता में आइए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'1 साल से दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल', BJP के वादे याद दिला क्या बोली AAP
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल ने वापस ली ED समन के खिलाफ हाई कोर्ट से याचिका, बताई ये वजह
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।