द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर आज आधी रात से सफर महंगा; देखे नए टोल रेट
Gurugram News : गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे और गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर मंगलवार आधी रात के बाद से सफर करना और महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल टैक्स में पांच रुपये से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।

Gurugram News : गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे और गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर मंगलवार आधी रात के बाद से सफर करना और महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल टैक्स में पांच रुपये से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।
द्वारका एक्सप्रेसवे पर नए टोल रेट
द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर एक तरफ का टोल शुल्क अब 225 रुपये देना होगा। इस शुल्क में पांच रुपये की बढ़ोतरी की है। 24 घंटे के अंदर यदि वापस आते हैं तो 340 रुपये शुल्क की अदायगी करनी होगी। इस तरह हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए 355 की बजाय अब 365 रुपये देने होंगे। आने-जाने पर 550 रुपये टोल शुल्क लगेगा। ट्रक और बस का टोल शुल्क 20 रुपये बढ़ाया है। पहले यह शुल्क 745 रुपये था, जो बढ़ाकर 765 रुपये कर दिया है। आने-जाने पर 1150 रुपये देने होंगे। तीन एक्सेल वाहन के शुल्क को 815 रुपये से बढ़ाकर 835 रुपये कर दिया है। 24 घंटे के अंदर आना-जाना 1255 रुपये में होगा। टोल शुल्क में पांच रुपये से लेकर 20 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। इस हाईवे पर रोजाना 45 से 50 हजार वाहनों का आवागमन होता है।
जयपुर हाईवे पर पांच से 15 रुपये की बढ़ोतरी
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा पर रोजाना करीब 65 से 70 हजार वाहन निकलते हैं। इस टोल प्लाजा पर कार और जीप के लिए पहले टोल शुल्क 95 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया है। हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए 160 रुपये टोल शुल्क कर दिया है, जोकि पहले 155 रुपये था। बस और ट्रक के टोल शुल्क में भी पांच रुपये की वृद्धि की गई है। टोल शुल्क बढ़कर 335 रुपये हो गया है। थ्री एक्सेल व्यावसायिक वाहन का टोल शुल्क 370 रुपये कर दिया है, जोकि पहले से 10 रुपये ज्यादा है। भारी वाहनों का टोल शुल्क 15 रुपये बढ़ा है।
गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर भी टोल दरों में बढ़ोतरी
गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित घामडौज टोल प्लाजा पर भी टोल शुल्क बढ़ा है। कार और जीप के लिए पहले जहां 125 रुपये टोल शुल्क देना पड़ता था, जो अब बढ़कर 130 रुपये कर दिया है। इस तरह हल्के व्यावसायिक वाहनों का शुल्क 210 रुपये कर दिया है, जो पहले 205 रुपये था। बस और ट्रक के शुल्क में 10 रुपये बढ़ाए गए हैं। नए टोल शुल्क 440 रुपये कर दिए हैं। इस तरह तीन एक्सेल व्यावसायिक वाहनों का टोल शुल्क 480 कर दिया है, जो पहले 10 रुपये कम था। भारी वाहनों के शुल्क में 15 रुपये की बढ़ोतरी की है। पहले यह शुल्क 675 रुपये था।
दिल्ली-आगरा हाईवे पर भी टोल टैक्स बढ़ेगा
वहीं, फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल की सीमा में गदपुरी और कोसी कलां-करमन बॉर्डर पर दो टोल टैक्स प्लाजा हैं। दोनों टोल प्लाजा पर करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। दिल्ली-आगरा हाईवे पर फरीदाबाद के रास्ते मथुरा, वृंदावन, कोकिला वन परिक्रमा, गोवर्धन और आगरा से आवाजाही करने वालों का सफर अब और महंगा हो जाएगा। गदपुरी टोल प्लाजा से हल्के वाहन कार, जीप आदि से जाने वालों को अब एक तरफ के लिए 125 के बजाय 130 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। दोनों तरफ के लिए 190 रुपये चुकाने होंगे।उधर, करमन टोल प्लाजा पर कार-जीप और हल्केवाहनों के लिए एक तरफ की यात्रा के लिए 95 रुपये के मुकाबले 100 रुपये देने होंगे।
मासिक पास में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई
गदपुरी टोल प्लाजा के प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि एनएचएआई प्रबंधन ने मासिक पास में भी बढ़ोतरी कर दी है। 20 किलो मीटर के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों के लिए मासिक पास में भी रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 350 रुपये के बजाय मासिक पास के लिए 360 रुपये देने होंगे।




साइन इन