CBI arrests Abhishek Mishra Deputy Commissioner of Delhi Shahdara दिल्ली में CBI ने डिप्टी कमिश्नर को किया गिरफ्तार, 4 लाख के रिश्वत कांड में दबोचा गया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में CBI ने डिप्टी कमिश्नर को किया गिरफ्तार, 4 लाख के रिश्वत कांड में दबोचा गया

दिल्ली में एक हाई प्रोफाइल रिश्वत कांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने डिप्टी कमिश्नर रैंक के एक अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शहादरा दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा पर 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

Tue, 31 March 2026 12:26 PMSudhir Jha नई दिल्ली, पीटीआई
share
दिल्ली में CBI ने डिप्टी कमिश्नर को किया गिरफ्तार, 4 लाख के रिश्वत कांड में दबोचा गया

दिल्ली में एक हाई प्रोफाइल रिश्वत कांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) के डिप्टी कमिश्नर रैंक के एक अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा पर 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा शहादरा, नॉर्थ एमसीडी में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को शिकायत मिली थी कि डिप्टी कमिश्नर ने 4 लाख रुपये रिश्वत की मांग की है।

अकाउंट ऑफिसर भी गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी यूएनआई के मुताबिक, सीबीआई के अधिकारियों ने एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा के अलावा अकाउंट ऑफिसर दिव्यांशु गौतम को भी गिरफ्तार किया है। सीबीआई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अकाउंट ऑफिसर दिव्यांशु गौतम ने एक लाइसेंस इंस्पेक्टर से 4 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

रंगे हाथ पकड़े गए दोनों अधिकारी

यह शिकायत केंद्रीय जांच एजेंसी तक पहुंचने के बाद इस मामले में तहकीकात शुरू की गई और दोनों अधिकारियों को जाल बिछाकर दबोच लिया गया। दोनों अधिकारी रंगे हाथ पकड़े गए हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक इस रिश्वत कांड में अभी और भी कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।