orange alert for heat wave in delhi hottest day of year reacord know latest weather update दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच गरजेंगे बादल, पारा छुएगा 45 का आंकड़ा; ऑरेंज अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच गरजेंगे बादल, पारा छुएगा 45 का आंकड़ा; ऑरेंज अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। रविवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मंगलवार से धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के कारण कुछ राहत मिल सकती है।

Sat, 25 April 2026 10:48 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच गरजेंगे बादल, पारा छुएगा 45 का आंकड़ा; ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भीषण लू चलने का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। तेज गर्म हवाएं लोगों को और परेशान करेंगी। सोमवार को भी लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन मई की शुरुआत से फिर तेज गर्मी लौटने का अनुमान है।

तेज धूप के साथ लू से बदतर हुए हालात

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ धूप और तीखी हो गई। सुबह 10 बजे के बाद ही कड़ी धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दिल्ली में लू की स्थिति अब और भी गंभीर हो गई है।

सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। दिल्ली में पिछले 4 वर्षों में दर्ज किया गया यह सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 28 अप्रैल, 2022 को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

लू का लगातार तीसरा दिन

दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों की बात करें तो लोधी रोड में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। रिज केंद्र पर अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है। आयानगर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लू का लगातार तीसरा दिन था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में गर्मी का कहर, पारा 42°C पार, चार जिलों में लू का अलर्ट; कब होगी बारिश

भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में रविवार को लू की स्थिति सबसे ज्यादा खौफनाक हो सकती है। रविवार को दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर में रविवार को भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी लू की स्थिति बनी रहेगी। इस दिन भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम के बदलने और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी का भी अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, तूफानी हवाओं के साथ होगी बारिश; ओले भी गिरेंगे

मंगलवार से होगा बदलाव

राजधानी दिल्ली के मौसम में मंगलवार से बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार और बुधवार को तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होगी। इसके चलते तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम निगरानी संस्था स्काईमेट के मौसम विज्ञानी समरजीत चौधरी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में आए इस बदलाव से लू की स्थिति से कुछ समय के लिए ब्रेक मिल जाएगा। हालांकि, मई के पहले सप्ताह तक फिर से तेज गर्मी का दौर शुरू हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए बड़ी पहल; MCD लगाएगा कैंप

(पीटीआई-भाषा और हिंदुस्तान संवाददाता के इनपुट पर आधारित)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।