himachal pradesh weather forecast heatwave alert in 4 districts know about rain warning हिमाचल में गर्मी का कहर, पारा 42°C पार, चार जिलों में लू का अलर्ट; कब होगी बारिश?, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में गर्मी का कहर, पारा 42°C पार, चार जिलों में लू का अलर्ट; कब होगी बारिश?

हिमाचल प्रदेश में गर्मी कहर बरपा रही है। ऊना में तापमान 42.2 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बारिश और आंधी से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

Sat, 25 April 2026 09:01 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में गर्मी का कहर, पारा 42°C पार, चार जिलों में लू का अलर्ट; कब होगी बारिश?

हिमाचल प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है और अप्रैल महीने में ही तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। निचले और मैदानी इलाकों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है और दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक अधिक चल रहा है। अधिकतम तापमान पर नजर डालें, तो ऊना 42.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। इसके बाद कांगड़ा में 36.1 डिग्री, सुंदरनगर में 36.0 डिग्री, बरठीं में 35.9 डिग्री, मंडी में 35.1 डिग्री, सोलन में 33.4 डिग्री, नाहन में 33.3 डिग्री, धर्मशाला में 33.0 डिग्री, भुंतर में 32.6 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 31.8 डिग्री, शिमला में 27.4 डिग्री, मनाली में 25.4 डिग्री, कल्पा में 23.4 डिग्री और ताबो में 20.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। साफ है कि पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है।

गर्मी का असर केवल दिन में ही नहीं रात के तापमान पर भी दिख रहा है। न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जनजातीय क्षेत्र कुकुमसेरी में सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि ताबो में 8.4 डिग्री, कल्पा में 9.4 डिग्री, सराहन में 11.4 डिग्री, मनाली में 13.3 डिग्री, सेओबाग में 13.5 डिग्री और भरमौर में 14 डिग्री तापमान रहा।

हिल स्टेशनों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म

इसके अलावा भुंतर में 15 डिग्री, सोलन में 16.5 डिग्री, सुंदरनगर में 17.6 डिग्री, ऊना और धर्मशाला में 18.2 डिग्री, मंडी में 18.3 डिग्री, नाहन में 18.8 डिग्री, शिमला और पालमपुर में 19 डिग्री, कांगड़ा में 20.3 डिग्री, बिलासपुर में 20.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 21 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 22 डिग्री और पांवटा साहिब में 25 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हिल स्टेशनों में भी रातें सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस की जा रही हैं।

लू चलने का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को ऊना, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 26 अप्रैल को गर्मी का असर और तेज रहने की संभावना है। हालांकि 27 अप्रैल से कुछ स्थानों पर हल्की राहत मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल भवनों में कमरे महंगे, फिलहाल पुरानी दरें ही रहेंगी लागू; लेकिन कब तक?

कब होगी बारिश?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 30 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव होगा। इन दिनों कई इलाकों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश में गर्मी का कहर, पारा 41 डिग्री पार; शनिवार से बदल जाएगा मौसम

रिपोर्ट- यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।