old gurugram metro route second phase 9 stations land final see where will be stops ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के सेकेंड फेज के 9 स्टेशनों के लिए जमीन फाइनल, देखें कहां-कहां बनेंगे स्टॉप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के सेकेंड फेज के 9 स्टेशनों के लिए जमीन फाइनल, देखें कहां-कहां बनेंगे स्टॉप

Old Gurugram Metro : ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के दूसरे चरण के नौ स्टेशनों के निर्माण को लेकर जीएमआरएल ने जमीन का चयन कर लिया है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को तीन चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-9 तक मेट्रो मार्ग और स्टेशन तैयार किए जाएंगे।

Sat, 24 Jan 2026 08:22 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के सेकेंड फेज के 9 स्टेशनों के लिए जमीन फाइनल, देखें कहां-कहां बनेंगे स्टॉप

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के दूसरे चरण के नौ स्टेशनों के निर्माण को लेकर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने जमीन का चयन कर लिया है। इन सभी स्टेशनों के दोनों तरफ प्रवेश और निकासी के इंतजाम करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से जमीन से जुड़ी जानकारी मांगी है।

जीएमआरएल ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को तीन चरणों में विभाजित किया है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो मार्ग और स्टेशन तैयार किए जाएंगे। दूसरे चरण में सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण होगा। तीसरे चरण में सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो तैयार किया जाएगा। पहले चरण का टेंडर आवंटित किया जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम मेट्रो डिपो का काम अटका, SC ने मार्बल मार्केट में तोड़फोड़ पर लगाई रोक

ये होंगे स्टेशन

इसके तहत निर्माणाधीन एजेंसी ने पाइलिंग की तीन मशीन लगाकर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से बख्तावर चौक के बीच में तेज गति से काम चल रहा है। इन स्टेशनों में सेक्टर-सात, चार, पांच, अशोक विहार, सेक्टर-तीन, बजघेड़ा, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए शामिल है।

Old Gurugram Metro

जीएमआरएल के एक अधिकारी के मुताबिक अधिकांश मेट्रो स्टेशन को सड़क के बीचों-बीच तैयार किया जाएगा। प्रवेश और निकासी द्वार मेट्रो स्टेशन के आसपास लगती जमीन में बनाए जाएंगे। इसमें कुछ जगह हरित क्षेत्र है तो कुछ जगह निजी लोगों की है।

जमीन से जुड़ी जानकारी देने का आग्रह एचएसवीपी प्रशासक और संपदा अधिकारी से किया है। एचएसवीपी की जमीन है तो वह निशुल्क मिल जाएगी। लोगों की जमीन है तो जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति, जमीन मालिक से जमीन खरीदने के सिलसिले में बात करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द्वारका टू रेजांगला चौक तक मेट्रो की DPR दोबारा बनेगी, बोर्ड बैठक में मंजूरी

सेक्टर-पांच से रेलवे स्टेशन की योजना बन रही

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो को सेक्टर-पांच से रेलवे स्टेशन से जोड़ने की योजना भी बनाई जा रही है। यह मेट्रो मार्ग करीब दो किलोमीटर लंबा होगा। वैसे तो यह मार्ग भोंडसी से लेकर रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित मेट्रो का हिस्सा था, लेकिन इसे ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो में शामिल किया है। इस हिस्से में दो स्टेशन के निर्माण पर विचार किया जा रहा है।

मेट्रो डिपो का निर्माण 409 करोड़ से होगा

सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो के निर्माण को लेकर जीएमआरएल ने करीब 409 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। इसके तहत जल्द टेंडर जारी किया जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू करवाकर इसे निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा जाएगा। करीब 45 एकड़ जमीन पर मेट्रो डिपो तैयार होना है।

सड़क की पैमाइश के बाद अड़चन दूर की जाएगी

हीरो होंडा चौक से लेकर सेक्टर-101 तक मेट्रो के निर्माण में कई वैध और अवैध मकान आ रहे हैं। इसको लेकर जीएमआरएल और एचएसवीपी की तरफ से सड़क की पैमाइश की जा रही है। पैमाइश के बाद सड़क निर्माण के बीच में आ रहे मकानों और दुकानों को जमीन खरीद नीति की मदद से हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम का सेक्टर-16 मॉडल औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर होगा विकसित, ये होंगे लाभ
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।