Dwarka to Rezang la chowk gurugram metro DPR will be revised changes approved in HMRTC board meeting द्वारका टू रेजांगला चौक तक गुरुग्राम मेट्रो की DPR दोबारा बनेगी, बोर्ड बैठक में बदलाव को मंजूरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

द्वारका टू रेजांगला चौक तक गुरुग्राम मेट्रो की DPR दोबारा बनेगी, बोर्ड बैठक में बदलाव को मंजूरी

दिल्ली के द्वारका से लेकर गुरुग्राम में रेजांगला चौक तक मेट्रो की डीपीआर नए सिरे से बनेगी। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई एचएमआरटीसी की बोर्ड बैठक में डीपीआर में संशोधन करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

Wed, 31 Dec 2025 02:16 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
द्वारका टू रेजांगला चौक तक गुरुग्राम मेट्रो की DPR दोबारा बनेगी, बोर्ड बैठक में बदलाव को मंजूरी

दिल्ली के द्वारका से लेकर गुरुग्राम में रेजांगला चौक तक मेट्रो की डीपीआर नए सिरे से बनेगी। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) की बोर्ड बैठक में डीपीआर में संशोधन करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

एचएमआरटीसी ने साल 2022 में राइट्स से दिल्ली के सेक्टर-21 से लेकर रेजांगला चौक तक करीब 8.4 किमी लंबी मेट्रो परियोजना की डीपीआर तैयार करवाई थी। परियोजना के निर्माण में करीब 1892 करोड़ रुपये की लागत आनी थी। संशोधन के दौरान यात्रियों की संख्या के मद्देनजर रूट में बदलाव भी किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में DLF के 4500 से अधिक मकानों की जांच के लिए 5 टीमें गठित, क्या वजह

पूर्व में बनी डीपीआर के तहत इस मेट्रो मार्ग में 7 स्टेशन तैयार करने की योजना है। इनमें गुरुग्राम में 4 और दिल्ली में 3 स्टेशन शामिल हैं। गुरुग्राम में पालम विहार (रेजांगला चौक), चौमा, सेक्टर-110ए और सेक्टर-111 में मेट्रो स्टेशन तैयार होंगे, जबकि दिल्ली में दिल्ली के सेक्टर-28, यशो भूमि मेट्रो स्टेशन और द्वारका के सेक्टर-21 में मेट्रो स्टेशन का निर्माण करने की योजना है। गुरुग्राम में मेट्रो मार्ग की लंबाई करीब 4.90 किलोमीटर होगी, जबकि दिल्ली में यह लंबाई 3.50 किलोमीटर होगी।

dwarka to rezang la chowk gurugram metro plan
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के रूट से हटेंगे 4 अंडरपास, अब होगा समय पर काम पूरा

मेट्रो में साल 2031 में यात्रियों की संख्या 2 लाख होने का आकलन

एचएमआरटीसी ने द्वारका से रेजांगला चौक तक का यातायात अध्ययन करवाया है, जबकि डीएमआरसी ने यशो भूमि मेट्रो स्टेशन से इफ्को चौक तक यातायात अध्ययन करवाया है। इन दोनों मेट्रो मार्ग में से किसी एक का चयन किया जाए या दोनों मेट्रो मार्ग का निर्माण किया जाए। इसको लेकर आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय स्तर पर फैसला होगा। यातायात अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक रेजांगला चौक मेट्रो में साल 2031 में यात्रियों की संख्या करीब 2 लाख होने का आकलन किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट में आ रही जमीन का बढ़ा मुआवजा देने की तैयारी

परियोजनाओं की मुख्य सचिव को जानकारी दी

एक अधिकारी के मुताबिक इस बैठक में एचएमआरटीसी ने भोंडसी से लेकर रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित मेट्रो, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से लेकर सेक्टर-5 मेट्रो की डीपीआर के बारे में मुख्य सचिव को जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि इन दोनों मेट्रो मार्ग की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी राइट्स को सौंपी गई है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।