Norwegian Ambassador May Elin Steiner travels in Delhi Metro VIDEO नॉर्वे की राजदूत को खूब पसंद आई दिल्ली मेट्रो, यात्रा करके बोलीं- पहले ही कर लेना चाहिए था; VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नॉर्वे की राजदूत को खूब पसंद आई दिल्ली मेट्रो, यात्रा करके बोलीं- पहले ही कर लेना चाहिए था; VIDEO

उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दिल्ली मेट्रो में यात्रा के फोटो-वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मुझे यह पहले ही कर लेना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने फिर से मेट्रो इस्तेमाल करने की बात कही।

Mon, 16 March 2026 03:16 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नॉर्वे की राजदूत को खूब पसंद आई दिल्ली मेट्रो, यात्रा करके बोलीं- पहले ही कर लेना चाहिए था; VIDEO

दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में हर रोज आम और खास लोग सफर करते हैं। यूरोपीय देश नॉर्वे की एंबेस्डर (राजदूत) मे एलिन स्टेनर ने भी अपनी पहली यात्रा का तजुर्बा शेयर किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दिल्ली मेट्रो में यात्रा के फोटो-वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मुझे यह पहले ही कर लेना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने फिर से मेट्रो इस्तेमाल करने की बात कही।

खान मार्केट स्टेशन की सीढ़ियों से उतरती दिखीं

नार्वे की राजदूत ने अपने एक्स अकाउंट पर छोटी-छोटी वीडियो के साथ फोटो शेयर की हैं। एक वीडियो में वो खान मार्केट के गेट नंबर 2 की सीढ़ियों से उतरती हुईं दिखाई दे रही हैं। वो थम्सअप का इशारा करते हुए मुस्कुराती हैं और फिर सीढ़ियां उतरने लगती हैं। अन्य वीडियो में अंडरग्राउंड प्लेटफॉर्म पर मेट्रो को जाते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें उन्हें मेट्रो के अंदर महिला सीट पर बैठा देखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब घोटाला केस में CBI को मिली राहत HC ने रखी बरकरार; आज की सुनवाई में क्या हुआ
ये भी पढ़ें:पिंक सहेली कार्ड; 12 दिन में कितनी महिलाओं ने बनवाया, कहां-कहां मिल रहा है?

फिर इस्तेमाल करने की कही बात

वीडियो फोटो शेयर करते हुए राजदूत ने लिखा- इस वीकेंड पहली बार दिल्ली मेट्रो में सफर किया। उन्होंने मेट्रो को तेज, साफ-सुथरा और सुपर एफिशिएंट बताते हुए इसकी तारीफ की। अपना तजुर्बा शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली में घूमने का एक शानदार तरीका है। यह मुझे पहले ही कर लेना चाहिए था। उन्होंने इससे यात्रा करना इतना भाया कि आखिर शब्दों में दिल्ली मेट्रो का फिर से इस्तेमाल करने की बात भी कही।

पहले भी कई गणमान्य कर चुके हैं यात्रा

आपको बताते चलें कि इससे पहले और भी कई देशों के राजदूत, विदेश मंत्री और अन्य लोग दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुके हैं। इसी साल जनवरी में जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने भी दिल्ली मेट्रो का दौरा किया था। डीएमआरसी की सवारी करने वालों में संयुक्त राष्ट्र सैन्य टुकड़ी भेजने वाले 32 देशों के सैन्य प्रतिनिधिमंडल का नाम भी शामिल है। आस्ट्रेलिया, इटली, फ्रांस समेत कई अन्य देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी इसकी यात्रा कर चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल शराब घोटाले में राहत को अपनी जीत बता रहे? क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
ये भी पढ़ें:साउथ दिल्ली में 400 बेड के निजी अस्पताल का विरोध, सड़क पर उतरे लोग; क्या वजह?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।