BJP Launches Awareness Campaign for Women s Empowerment Act नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने किया जनजागरण, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने किया जनजागरण

फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी

Fri, 17 April 2026 06:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने किया जनजागरण

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को शहर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान पदयात्रा, स्कूटी रैली और मानव श्रृंखला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं को कानून के प्रावधानों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय से महिला एवं युवा मोर्चा के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अधिनियम के समर्थन में अपनी सहमति जताई। रैली और पदयात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, युवतियां और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली महिला पदयात्रा

इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि यह अधिनियम लंबे समय से महिलाओं की मांग रहा है, जिसे केंद्र सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर इस कानून की जानकारी पहुंचाएं। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने इसे महिलाओं के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करेगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. दिव्या नेगी के अनुसार, अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश व जिला स्तर के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अभियान में प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, कविता शाह, मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, अर्चना बागड़ी, जानकी नौटियाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन सिंह, कुलदीप पंत, सुषमा कुकरेती, अलका सक्सेना, प्रमिला गैरोला, शिखा शर्मा, ज्योति जय, निर्मला रावत समेत कई युवा मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण विधेयक भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक अध्याय: डॉ. आरुषि निशंक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा, जताया आभार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।