'पिछले 12 साल से हरेक क्षेत्र में आगे बढ़ा भारत'
केंद्र सरकार ने 12 साल पूरे होने पर नोएडा में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए गए सुधारों का जिक्र किया, जिसमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी योजनाएं शामिल हैं। इनका उद्देश्य आर्थिक विकास, आधारभूत ढांचे का विस्तार और भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर शनिवार को जिला प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सेक्टर-27 में प्रेस वार्ता कर उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में हुए कार्यों के बारे में बताया।प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सभी क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए। गौतमबुद्धनगर बड़ा उदाहरण है। यहां नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत हुई। इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण, आधारभूत संरचना का विस्तार, डिजिटल तकनीक का विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाना रहा।
पिछले वर्षों में सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनका प्रभाव देश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सड़कों, राजमार्गों, रेलवे, मेट्रो और हवाई अड्डों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया। देश के विभिन्न भागों को जोड़ने के लिए अनेक एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को गति दी गई। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण सहित सभी क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य हुए। इस मौके पर स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विनोद त्यागी, विनोद शर्मा , सत्येंद्र नागर, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन