Noida International Airport Launch Massive Security Drill Begins for VVIP Visits of PM Modi and CM Yogi उद्घाटन से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी, कल पहुंच रहे CM योगी; 28 को आएंगे पीएम मोदी, Noida Hindi News - Hindustan
More

उद्घाटन से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी, कल पहुंच रहे CM योगी; 28 को आएंगे पीएम मोदी

दौरे से पहले पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है।

Sat, 21 March 2026 10:30 PMMohit भाषा, नोएडा
share
उद्घाटन से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी, कल पहुंच रहे CM योगी; 28 को आएंगे पीएम मोदी

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह से पहले जेवर क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांच अस्थायी जांच चौकियां स्थापित की गई हैं, जिनमें तीन चौकियां हवाई अड्डा परिसर के भीतर और दो एक्सप्रेसवे व आसपास के क्षेत्रों की निगरानी के लिए बनाई गई हैं।

उद्घाटन समारोह तक ये सभी चौकियां सक्रिय रहेंगी। हवाई अड्डा की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा पहुंचेंगे। उनके दौरे से पहले पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिए सात नए पीआरवी/पीसीआर वाहन भी तैनात किए गए हैं, जो आधुनिक उपकरणों से लैस हैं। बयान में बताया गया कि एक वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल से फलैदा कट तक गश्त करेगा जबकि अन्य वाहन हवाई अड्डा मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे।

सभी कर्मियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया

पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि सभी कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त और यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और पार्किंग व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई सफर का रास्ता साफ, मिला एयरोड्रम लाइसेंस

हर गतिविधि पर विशेष नजर रखने के निर्देश

जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हेलीपैड से लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल तक हर गतिविधि पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट तक हाईस्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी, दिल्ली से 21 मिनट का सफर

तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं

इसके अलावा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, प्रोटोकॉल और समन्वय में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी 28 को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 3 लेयर के होंगे सुरक्षा इंतजाम

आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने पुलिस, ट्रैफिक, स्वास्थ्य, अग्निशमन और अन्य विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और कार्यक्रम को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।