noida traffic advisory freight vehicle routes will change know latest traffic update नोएडा में आज रात से बदलेंगे मालवाहक वाहनों के रास्ते, ताजा ट्रैफिक अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में आज रात से बदलेंगे मालवाहक वाहनों के रास्ते, ताजा ट्रैफिक अपडेट

गणतंत्र दिवस परेड को लेकर नोएडा पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इसके अनुसार, रविवार रात 10 से सोमवार दोपहर 2 बजे तक दिल्ली में मालवाहक वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा।

Sun, 25 Jan 2026 04:22 PMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में आज रात से बदलेंगे मालवाहक वाहनों के रास्ते, ताजा ट्रैफिक अपडेट

गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में रविवार रात 10 बजे से सोमवार दोपहर 2 बजे तक मालवाहक वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा। चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी और कालिंदी कुंज से इन वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन सभी वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा ताकि दिल्ली में यातायात सुगम बना रहे।

1. चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

2. डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

3. यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन फलैदा कट, रबुपुरा से सर्विस रोड होकर, गलगोटिया, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी से होते हुए पुस्ता तिराहे से होण्डा सीएल चौक से कस्बा कासना से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

4. कालिन्दी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अण्डरपास तिराहा से डायवर्ट किये जायेंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

5. यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली राज्य में जाने वाले वाहन जीरो प्वाईन्ट से परी चौक की ओर डायवर्ट किये जायेगे जो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

दिल्ली पुलिस ने भी जारी की एडवाइजरी

वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड सोमवार 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी। यह कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर खत्म होगी। इसे देखते हुए ट्रैफिक पाबंदियां 25 जनवरी की रात से लागू होंगी और 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक जारी रहेंगी।

यूपी और पलवल से आने वाले वाहन चालक दें ध्यान

उत्तर प्रदेश और पलवल से आने वाली गाड़ियों को पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे या वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले लोगों को सेंट्रल दिल्ली से बचने और आउटर रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मौसम होगा तूफानी; वज्रपात और बारिश की चेतावनी, 40 की स्पीड वाली हवाएं
ये भी पढ़ें:दिल्ली में DDA के 1712 फ्लैटों की बुकिंग इस डेट से होगी शुरू, 25% तक की छूट
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के इस इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ ऐक्शन के आदेश; एक्शन रिपोर्ट भी तलब

दिल्ली पुलिस की कड़ी हिदायत, ना करें इग्नोर

दिल्ली में कर्तव्य पथ 25 जनवरी को रात 10:00 बजे से परेड खत्म होने तक आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। 26 जनवरी को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विजय चौक और इंडिया गेट के बीच कर्तव्य पथ पर किसी भी आम वाहन को आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। इंडिया गेट के पास सी-हेक्सागन सुबह 9:15 बजे से आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। सुबह 10:30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर ट्रैफिक को रेगुलेट या डायवर्ट किया जाएगा। लाल किले के आसपास की सड़कों पर भी पाबंदियां लगेंगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।