dda flats online booking in delhi will begin on 28 january दिल्ली में DDA के 1712 फ्लैटों की बुकिंग इस डेट से होगी शुरू, मिलेगी 25 फीसदी तक की छूट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में DDA के 1712 फ्लैटों की बुकिंग इस डेट से होगी शुरू, मिलेगी 25 फीसदी तक की छूट

डीडीए ने नागरिक आवास योजना 2026 के तहत कुल 1712 फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं। इसमें खरीददारों को सभी श्रेणी के फ्लैटों पर 25 फीसदी तक की छूट मिलेगी। फ्लैटों की बुकिंग 28 जनवरी से शुरू किए जाने की संभावना है। 

Sun, 25 Jan 2026 03:38 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
share
दिल्ली में DDA के 1712 फ्लैटों की बुकिंग इस डेट से होगी शुरू, मिलेगी 25 फीसदी तक की छूट

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने नागरिक आवास योजना 2026 के तहत 1712 फ्लैटों के लिए शनिवार से पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। इस योजना की खास बात यह है कि सभी श्रेणियों के फ्लैटों पर 25 फीसदी की भारी छूट दी जा रही है और इनकी बुकिंग 28 जनवरी से शुरू होगी। नरेला और सिरसपुर में स्थित इन फ्लैटों के लिए डीडीए की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रीमियम आवास योजना के तहत 582 फ्लैटों और गैरेज की ई-नीलामी होगी जिसके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 फरवरी है और नीलामी प्रक्रिया 23 फरवरी से आयोजित की जाएगी।

शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, 28 से बुकिंग

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने नागरिक आवास योजना 2026 के तहत 1712 फ्लैटों का पंजीकरण शनिवार से शुरू कर दिया है। इस योजना में सभी श्रेणी के फ्लैटों की खरीद पर 25 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। इन फ्लैटों की बुकिंग 28 जनवरी से शुरू होगी।

ऑनलाइन होगी बुकिंग

योजना में नरेला के 298 एचआईजी, 459 एमआईजी, 481 एलआईजी और 63 ईडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल हैं। इसके अलावा सिरसपुर के 411 एलआईजी फ्लैटों को भी इसमें रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, नागरिक इन फ्लैटों की बुकिंग डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बारिश के बाद सर्द हवाओं का सितम; इस दिन फिर बरसेंगे बदरा
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मुनक नहर को मिलेगी नई पहचान; बनेंगे छठ घाट और दोनों किनारों पर रोड
ये भी पढ़ें:लाल किला हमले में मौत की सजा पाए आतंकी की अर्जी सुनेगा SC, दिल्ली सरकार को नोटिस

ऑनलाइन ई-नीलामी की जाएगी

डीडीए प्रीमियम आवास योजना 2026 के तहत 582 फ्लैटों और गैरेज के लिए ऑनलाइन ई-नीलामी की जाएगी। इस योजना में एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट शामिल हैं। इनके लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 13 फरवरी तय की गई है। इच्छुक खरीदार इसी तारीख तक अपनी बयाना राशि जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ई-नीलामी 23 फरवरी से शुरू होगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।