mausam in delhi will be stormy weather dept yellow alert for rain and speedy winds दिल्ली में मौसम होगा तूफानी; वज्रपात और बारिश की चेतावनी, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में मौसम होगा तूफानी; वज्रपात और बारिश की चेतावनी, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Delhi Mausam: दिल्ली में मौसम तूफानी होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-NCR में मौसम काफी खराब होने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Sun, 25 Jan 2026 10:29 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में मौसम होगा तूफानी; वज्रपात और बारिश की चेतावनी, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Delhi Weather: दिल्ली में गणतंत्र दिवस का उत्सव हल्के कोहरे और बादलों के बीच मनाया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर दस्तक देगा। दिल्ली के साथ ही एनसीआर पर इसका असर अगले दिन यानी 27 जनवरी को दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भी मौसम तूफानी होगा। दिल्ली-NCR के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सर्द हवाओं के कारण दिल्ली में तापमान गिरा

दिल्ली में रविवार को बर्फीली हवाओं के कारण दिन भर धूप निकलने के बावजूद काफी ठंड रही और तापमान में गिरावट देखी गई। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

कोहरे, बादलों की आवाजाही के बीच मनेगा गणतंत्र दिवस

मौसम विभाग ने 26 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसी दिन से दिल्ली एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का मामूली असर नजर आने लगेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल नजर आने लगेंगे जबकि रात होते-होते आसमान में पूरी तरह बादल छा जाएंगे। कुल मिलाकर गणतंत्र दिवस हल्के कोहरे और बादलों की आवाजाही के बीच मनेगा।

27 जनवरी को तूफानी मौसम, बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम बेहद ज्यादा खराब होने का अनुमान जताया है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन से लेकर रात तक गरज चमक और वज्रपात के साथ बारिश के अलग-अलग दौर देखे जा सकते हैं। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। 27 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 28 से लेकर 31 जनवरी तक दिल्ली के साथ एनसीआर में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंदुओं को चादर चढ़ाते देख होती है पीड़ा; धीरेंद्र शास्त्री ने किन्हें दी चुनौती?
ये भी पढ़ें:झारखंड के हजारीबाग सरस्वती जुलूस के दौरान झड़प और पत्थरबाजी, फोर्स तैनात
ये भी पढ़ें:दिल्ली में DDA के 1712 फ्लैटों की बुकिंग इस डेट से होगी शुरू, 25% तक की छूट
Delhi Weather

31 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 28 से लेकर 31 जनवरी तक दिल्ली के साथ एनसीआर में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन में दोपहर के वक्त दिल्ली में हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। 28 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इसके बाद 29 से लेकर 31 जनवरी तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।