noida sound barrier be installed on bhangel elevated road to reduce vehicular noise नोएडा में बदलेगी भंगेल एलिवेटेड रोड की तस्वीर; शोर से मिलेगी राहत, लगेंगे साउंड बैरियर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में बदलेगी भंगेल एलिवेटेड रोड की तस्वीर; शोर से मिलेगी राहत, लगेंगे साउंड बैरियर

नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर वाहनों के शोर को कम करने के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। आईआईटी से मंजूरी मिलने के बाद प्राधिकरण जल्द टेंडर जारी करेगा जिससे आसपास के निवासियों को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिलेगी।

Thu, 26 March 2026 09:20 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में बदलेगी भंगेल एलिवेटेड रोड की तस्वीर; शोर से मिलेगी राहत, लगेंगे साउंड बैरियर

नोएडा प्राधिकरण ने डीएससी रोड पर बनी भंगेल एलिवेटेड रोड पर रहने वाले लोगों को ट्रैफिक के शोर से बचाने के लिए साउंड बैरियर लगाने की तैयारी तेज कर दी है। आईआईटी से मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। करीब 4.5 किलोमीटर लंबी इस रोड के दोनों ओर 6 फीट ऊंचे साउंड बैरियर लगाए जाएंगे, जिस पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे बरौला, भंगेल और आसपास के सेक्टरों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह काम एजेंसी चयन के बाद 3 महीने में पूरा होगा। फिलहालए इसे ट्रायल के तौर पर खोला गया है।

परियोजना को आईआईटी ने दी मंजूरी

अधिकारियों ने बताया कि डीएससी रोड पर बनी भंगेल एलिवेटेड रोड पर साउंड बैरियर लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। परियोजना को आईआईटी ने मंजूरी दे दी है। बैरियर लगने से आसपास सेक्टर और गांवों में रहने वाले लोगों को वाहनों के शोर से राहत मिलेगी। भंगेल एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज टू के गंदे नाले के पास तक बनी हुई है। यह करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी है।

नोएडा प्राधिकरण ने बनाई साउंड बैरियर लगाने की योजना

यह एलिवेटेड रोड अगाहपुर, सेक्टर-40, 49, 48, 107 बरौला, भंगेल गांव की आबादी के बीच से निकली है। ट्रैफिक के शोर से आस-पास के सेक्टर और गांव के निवासियों की परेशानी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने साउंड बैरियर लगाने की योजना बनाई है। इसके निर्माण पर करीब 25 करोड रुपये का खर्चा आएगा।

आईआईटी के परीक्षण में पास हुआ प्रस्ताव

परियोजना का प्रस्ताव आईआईटी के परीक्षण में पास हो गया है। निर्माण लागत 25 करोड़ रुपये अनुमानित हुई है। अब प्राधिकरण टेंडर जारी कर एजेंसी का चयन करेगा। काम शुरू होने के बाद तीन महीने में साउंड बैरियर लगाने के लिए एजेंसी को समय दिया जाएगा। प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए के अरोड़ा ने बताया कि साउंड बैरियर छह फिट ऊंचाई के लगवाए जाएंगे।

जल्द जारी होंगे टेंडर

इसके लिए मानक इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) से लिए गए हैं। एलिवेटेड के लिए छज्जे सेक्टर-82 से भंगेल की तरफ आने वाली सड़क के लिए तोड़े गए हैं, लेकिन इन दोनों इमारतों के साथ करीब 50 इमारतों की एलिवेटेड रोड से दूरी बहुत ही कम है। इसलिए सुरक्षा के लिए इस 90 मीटर में प्राधिकरण फाइबर शीट (व्यू कटर) लगवा दी गई हैं। बाकी दूरी में साउंड बैरियर लगवाए जाएंगे। इसका टेंडर प्राधिकरण जल्द जारी करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में एक और एलिवेटेड रोड बनेगा, दिल्ली जाने में होगी आसानी

लोगों के दबाव में 18 नवंबर को खोली गई थी रोड

भंगेल एलिवेटेड रोड पिछले साल जून-जुलाई तक पूरी तरह बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसके शुभारंभ के लिए प्राधिकरण को बड़े नेताओं का कार्यक्रम नहीं मिल पाया। इसकी वजह से इसको नहीं खोला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर में बना नोएडा एयरपोर्ट एशिया में सबसे बड़ा, 4 KM वाले 6 रनवे; कई खास बातें

17 अप्रैल को कराया जा सकता है शुभांरभ

लोगों के बढ़ते विरोध के बीच एलिवेटेड को 18 नवंबर 2025 को खोला गया था। इसका अभी तक औपचारिक रूप से शुभारंभ भी नहीं हो सका है। इसको ट्रायल के तौर पर खोला गया है। अगले महीने इसका आधिकारिक रूप से 17 अप्रैल को शुभांरभ कराया जा सकता है। इस दिन प्राधिकरण का स्थापना दिवस है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अभी यह नोएडा से सीधे फेज टू की ओर शुरू हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छावनी बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट; SPG ने संभाला मोर्चा, स्पेशल ट्रैफिक प्लान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।