noida international airport inauguration high alert security tightened and special traffic arrangements छावनी बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट; SPG ने संभाला मोर्चा, स्पेशल ट्रैफिक प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

छावनी बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट; SPG ने संभाला मोर्चा, स्पेशल ट्रैफिक प्लान

पीएम मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा के लिए एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। यातायात, पार्किंग व सीसीटीवी निगरानी के कड़े इंतजाम हैं।

Wed, 25 March 2026 10:55 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, नोएडा
share
छावनी बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट; SPG ने संभाला मोर्चा, स्पेशल ट्रैफिक प्लान

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। प्रशासन सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट पर है। एसपीजी ने एयरपोर्ट को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ जमा होने उम्मीद है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्पेशल ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है।

लखनऊ से बोली सरकार, युद्धस्तर पर चल रहा काम

बुधवार को लखनऊ में जारी एक बयान में सरकार ने कहा कि जिला प्रशासन उद्घाटन समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। सभी विभाग सौंपी जिम्मेदारियों को तेजी से पूरा कर रहे हैं।

इन इंतजामों पर फोकस

सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मार्ग संचालन, चिकित्सा सुविधाएं, अग्निशमन सेवाएं, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग, साइनेज और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की गई हैं।

सीएम ले रहे पल-पल की जानकारी

VVIPs, नेताओं, उद्योगपतियों, अधिकारियों और आम लोगों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए कड़े इंतजाम किए गए हैं। खुद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

स्पेशल ट्रैफिक प्लान

खराब सड़कों की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है। समारोह स्थल तक पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्गों को व्यवस्थित किया जा रहा है।

चप्पे-चप्पे पर नजर, कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग

चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरों की नजर है और कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जेवर, यमुना एक्सप्रेसवे और परी चौक जैसे प्रमुख रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों की नजर है। संदिग्ध गतिविधियों पर फौरन ऐक्शन के आदेश हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से कैसे पहुंचें जेवर एयरपोर्ट? ये हैं बेस्ट रूट

अलर्ट मोड पर एजेंसियां, बिना सत्यापन प्रवेश नहीं

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। एयरपोर्ट के साथ ही आसपास के इलाकों में भी कड़ी निगरानी है। बिना सत्यापन लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन और PM की जनसभा की बनेगी शॉर्ट फिल्म, CCTV से रहेगी नजर

एसपीजी ने संभाला मोर्चा, बिना इजाजत एंट्री नहीं

कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग क्षेत्र और एंट्री और एक्जिट पाइंट को पूरी तरह सिक्योरिटी प्रुफ कर दिया गया है। एसपीजी ने एयरपोर्ट को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। एयरपोर्ट के भीतर बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक है। एयरपोर्ट के हर एंट्री और एक्जिट पाइंट पर कड़ी जांच हो रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हैं। एयरपोर्ट से लेकर आसपास के इलाकों में मल्टी लेयर सुरक्षा लागू की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयरपोर्ट पर पांच हजार लोगों को नौकरी मिलेगी

(हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।