नोएडा में एक और एलिवेटेड रोड बनेगा, दिल्ली जाने के लिए एक्सप्रेसवे से उतरना नहीं पड़ेगा
नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास से सेक्टर-94 तक बनने वाली एलिवेटेड रोड को मंगलवार को प्राधिकरण के सीईओ ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। अब फाइनल डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए आईआईटी को भेजी जाएगी। जिस जगह से यह एलिवेटेड रोड बननी शुरू होगी वहां पर चिल्ला एलिवेटेड रोड आकर मिलेगा।

नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास से सेक्टर-94 तक बनने वाली एलिवेटेड रोड को मंगलवार को प्राधिकरण के सीईओ ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। अब फाइनल डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए आईआईटी को भेजी जाएगी। जिस जगह से यह एलिवेटेड रोड बननी शुरू होगी वहां पर चिल्ला एलिवेटेड रोड आकर मिलेगा।
चिल्ला एलिवेटेड रोड का अभी निर्माण चल रहा है। शहर में इससे पहले मास्टर प्लान रोड नंबर-2 पर एलिवेटेड रोड बनी हुई है। दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण चल रहा है। यह 5.96 किलोमीटर लंबा है। इसको दिल्ली में मयूर विहार फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा।
नोएडा में यह एलिवेटेड रोड महामाया फ्लाईओवर के पास उतरेगा। इससे आगे सेक्टर-94 तक नया एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय प्राधिकरण ने पिछले सप्ताह लिया था। सेक्टर-94 तक यह करीब डेढ़ किलोमीटर बनाई जाएगी। आईआईटी के सर्वे के बाद इसमें थोड़ा इजाफा या कमी हो सकती है।
सेक्टर-38 के सामने से रैंप बनेगा
नई एलिवेटेड रोड नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के ऊपर से ही सेक्टर-38 के सामने से चिल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़कर सेक्टर-94 गोल चक्कर तक बनाई जाएगी। इससे दिल्ली और सेक्टर-15 की ओर से जाने वाले वाहन बिना एक्सप्रेसवे पर उतरे सीधे सेक्टर-94 पहुंच सकेंगे।
वहीं सेक्टर-94 से चढ़ने वाले वाहन चिल्ला एलिवेटेड रोड पर पहुंच कर सीधे चिल्ला एलिवेटेड रोड पर पहुंचेंगे और मयूर विहार की तरफ से दिल्ली की ओर निकल सकेंगे। चिल्ला एलिवेटेड का ट्रैफिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर उतारने के लिए सेक्टर-38 के सामने से रैंप बनेगा। यहां उतरने वाला यह ट्रैफिक सीधे एक्सप्रेसवे से ग्रेनो की ओर जाएगा।
चिल्ला एलिवेटेड से ही शुरू होगा
अधिकारियों ने बताया कि अब तक तैयारी थी कि चिल्ला एलिवेटेड रोड का एक रैंप एक्सप्रेसवे पार कर शहदरा नाले पर भी उतारा जाए, जहां से ग्रेनो एक्सप्रेसवे का दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक लूप बनाकर चढ़ाया जाना है। फिर सेक्टर-94 के लिए एलिवेटेड रोड बनाया जाए लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब सीधे नया एलिवेटेड रोड चिल्ला एलिवेटेड से ही शुरू करने का निर्णय हुआ है।
यमुना पुश्ते पर 6 लेन का एक्सप्रेसवे भी बनेगा
सेक्टर-38 में शहदरा नाले के ऊपर से ही नई एलिवेटेड रोड शुरू कर एक्सप्रेसवे पार करवाकर फिर मजेंटा लाइन मेट्रो के ट्रैक को ऊपर से पार कर एलिवेटेड रोड सीधे सेक्टर-94 तक बनेगी। इससे एक तरह से चिल्ला एलिवेटेड रोड का विस्तार हो जाएगा। सेक्टर-94 से आगे वाहन चालक सेक्टर-125, 126, 127 के साथ पुश्ता रोड और एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से सीधा ग्रेनो की ओर निकल सकेंगे। सेक्टर-94 से सेक्टर-150 तक यमुना पुश्ते पर 6 लेन का एक्सप्रेसवे भी बनेगा।




साइन इन