Noida airport to be asia largest PM Modi to inaugurate on March 28 जेवर में बना नोएडा एयरपोर्ट एशिया में सबसे बड़ा, 4 KM वाले 6 रनवे; कई खास बातें, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जेवर में बना नोएडा एयरपोर्ट एशिया में सबसे बड़ा, 4 KM वाले 6 रनवे; कई खास बातें

उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहा नोएडा एयरपोर्ट शुरू होते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहा। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ उत्तर प्रदेश सबसे अधिक अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला देश का पहला और इकलौता राज्य बन जाएगा।

Thu, 26 March 2026 07:32 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, नोएडा
share
जेवर में बना नोएडा एयरपोर्ट एशिया में सबसे बड़ा, 4 KM वाले 6 रनवे; कई खास बातें

उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहा नोएडा एयरपोर्ट शुरू होते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहा। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ उत्तर प्रदेश सबसे अधिक अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला देश का पहला और इकलौता राज्य बन जाएगा। यहां पांच हवाई अड्डों से विदेशी मेहमान आ-जा सकेंगे।

जेवर में बन रहे नोएडा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुभारंभ की तैयारियों में प्रदेश सरकार से लेकर पूरा भाजपा संगठन जुटा है। एयरपोर्ट के शुभारंभ पर होने वाली जनसभा को सबसे बड़ा और भव्य करने का दावा भी किया जा रहा। इसके शुरू होने से विश्व में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ेगा। इसके उद्घाटन के साथ ही उत्तर प्रदेश के नाम देश में सबसे अधिक अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डों का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। उत्तर प्रदेश देश का इकलौता ऐसा राज्य होगा, जहां पर पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छावनी बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट; SPG ने संभाला मोर्चा, स्पेशल ट्रैफिक प्लान

वर्ष 2017 में चार हवाई अड्डे थे

नोएडा के आरटीआई कार्यकर्ता रंजन तोमर की आरटीआई की याचिका पर नागरिक उड्डयन निदेशालय ने जबाव दिया था कि वर्ष 2017 तक प्रदेश में चार एयरपोर्ट संचालित थे और उसके बाद 12 नए हवाई अड्डे संचालित किए गए। वहीं, वर्तमान में 16 हवाई अड्डो से उड़ान संचालित हो रही, जबकि तीन निर्माणाधीन हैं।

इनका निर्माण कार्य चल रहा

जेवर में बन रहा नोएडा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे (पहला चरण पूरा, अन्य चरण का काम जारी), सोनभद्र में बन रहा म्योरपुर हवाई अड्डा और ललितपुर हवाई अड्डा अभी निर्माणाधीन हैं।

बजट पांच गुना बढ़ा

हवाई अड्डों की संख्या बढ़ाने के लिए निदेशालय का बजट भी बढ़ा है। निदेशालय की ओर से आरटीआई में उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक निदेशालय का बजट पांच गुना से अधिक बढ़ चुका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में एक और एलिवेटेड रोड बनेगा, दिल्ली जाने में होगी आसानी

ये रिकॉर्ड नोएडा एयरपोर्ट के नाम होंगे

● एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा

● पीपीपी मॉडल पर बन रहा यह एयरपोर्ट सौ प्रतिशत एफडीआई वाला पहला प्रोजेक्ट

● एयरपोर्ट के भारतीय एविएशन इतिहास में सबसे कम समय में बनने के रिकॉर्ड का दावा

● 1334 हेक्टेयर में बना यह एयरपोर्ट तीन वर्ष आठ महीने में बनकर तैयार

● एयरपोर्ट पर देश का पहला एमआरओ सेंटर बनेगा। इसके लिए अलग डेडिकेटिड रनवे होगा

● इस परियोजना के पहले चरण में 3003 परिवारों को विस्थापित किया गया है

● यह देश का पहला हवाई अड्डा होगा, जिसमें एक ही टर्मिनल से प्रवेश और निकास की व्यवस्था होगी

● यहां रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल किया जाएगा। भूमिगत जल का इस्तेमाल कम होगा

● यहां टिकट बुक करने से लेकर सफर पूरा करने तक सब कुछ ऐप पर होगा

● निर्माण पूरा होने पर हवाई अड्डे पर छह रनवे होंगे, जिन पर एक साथ विमान उड़ान भरेंगे

● यह रनवे आपस में क्रास नहीं करेंगे, सभी रनवे की लंबाई करीब चार किमी होगी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से कैसे पहुंचें जेवर एयरपोर्ट? ये हैं बेस्ट रूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।