Noida news women were harassed a dog was released when they protested नोएडा में महिलाओं से अभद्रता, विरोध करने पर कुत्ता छोड़ा; पिस्टल भी तानी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में महिलाओं से अभद्रता, विरोध करने पर कुत्ता छोड़ा; पिस्टल भी तानी

नोएडा के बसई गांव में रविवार सुबह दूध लेने जा रही दो महिलाओं से एक युवक ने रास्ते में अभद्रता की। महिलाओं ने जब किया तो उसने उन पर पालतू कुत्ते से हमला करा दिया। महिलाओं ने युवक पर पिस्टल तानने का आरोप लगा फेज-3 थाने में शिकायत की।

Wed, 4 March 2026 09:01 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/नोएडा
share
नोएडा में महिलाओं से अभद्रता, विरोध करने पर कुत्ता छोड़ा; पिस्टल भी तानी

नोएडा के बसई गांव में रविवार सुबह दूध लेने जा रही दो महिलाओं से एक युवक ने रास्ते में अभद्रता की। महिलाओं ने जब किया तो उसने उन पर पालतू कुत्ते से हमला करा दिया। महिलाओं ने युवक पर पिस्टल तानने का आरोप लगा फेज-3 थाने में शिकायत की। कार्रवाई न होने पर मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता मंजू ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-70 स्थित बसई गांव में रहती हैं। वह रविवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोस में रहने वाली सुनीता के साथ दूध लेने जा रही थीं। जब वह पहलवान मार्केट के पास पहुंचीं तो अशोक पहलवान के घर से निकले युवक ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की नियत से पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। सुनीता ने मंजू को किसी तरह बचाने का प्रयास किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल की जंग से 4000 KM दूर गाजियाबाद-नोएडा में क्यों टेंशन
ये भी पढ़ें:नोएडा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर फेंकी महिला की लाश, पुलिस ने 4 टीमें बनाईं

आरोप है कि युवक ने महिलाओं से गाली-गलौज कर सुनीता का मुंह दबा दिया। आरोपी ने उस समय खुद का नाम आजाद बताया और अपहरण करने की धमकी दी। आरोपी ने पिस्टल तानी तो दोनों महिलाएं भागने लगीं। आरोपी ने पिस्टल लेकर करीब 100 मीटर तक पीछा किया। पीड़ित महिलाओं ने आपबीती परिजन को बताई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जब आजाद नामक युवक को बुलाया तो पता चला कि महिलाओं पर हमला करने वाला सन्नी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में 18 साल के लड़के ने पिता की पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत

रविवार से लेकर मंगलवार सुबह तक कोई कार्रवाई न होने पर दोपहर में बड़ी संख्या में लोग फेज-3 थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने और एफआईआर दर्ज करने के लिए टरकाने का आरोप लगाया। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी आरके गौतम का कहना है कि महिलाओं पर पिस्टल तानने के आरोप गलत हैं। युवक की महिलाओं से कहासुनी हुई थी। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।