noida new elevated road chilla to sector 94 jewar airport connectivity project ncr नोएडा में नए एलिवेटेड रोड की तैयारी; दिल्ली से सीधे यमुना एक्सप्रेसवे तक भरेंगे फर्राटा, यहां से होगा रूट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में नए एलिवेटेड रोड की तैयारी; दिल्ली से सीधे यमुना एक्सप्रेसवे तक भरेंगे फर्राटा, यहां से होगा रूट

नोएडा शहर में एक और एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी चल रही है। इसे चिल्ला एलिवेटेड के उतरने वाले रैंप के आगे से सेक्टर-94 गोलचक्कर तक बनाने का निर्णय लिया गया है। यह एलिवेटेड करीब दो किलोमीटर लंबा होगा।

Sat, 14 March 2026 07:37 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में नए एलिवेटेड रोड की तैयारी; दिल्ली से सीधे यमुना एक्सप्रेसवे तक भरेंगे फर्राटा, यहां से होगा रूट

नोएडा शहर में एक और एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी चल रही है। इसे चिल्ला एलिवेटेड के उतरने वाले रैंप के आगे से सेक्टर-94 गोलचक्कर तक बनाने का निर्णय लिया गया है। यह एलिवेटेड करीब दो किलोमीटर लंबा होगा।

फिल्म सिटी मार्ग का जाम खत्म करने के लिए 5.96 किलोमीटर लंबा चिल्ला एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। यह दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से बनाया जा रहा है। यह मयूर विहार फ्लाईओवर को जोड़ेगा। नोएडा में यह महामाया फ्लाईओवर के पास उतारा जाएगा। इसके बाद ग्रेटर नोएडा की ओर जाने के लिए लोग नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जाम में न फंसें, इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने नया एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया है। यह एलिवेटेड रोड चिल्ला एलिवेटेड के उतरने वाले रैंप के आगे से सेक्टर-94 गोलचक्कर तक बनाने की तैयारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में नए 6 लेन एक्सप्रेसवे की DPR 2 माह में होगी तैयार, यहां से निकलेगा रूट

छह लेन का एक्सप्रेसवे बनाया जाना प्रस्तावित

इसके आगे नोएडा को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए पहले से ही सेक्टर-94 से सेक्टर-150 तक छह लेन का एक्सप्रेसवे बनाया जाना प्रस्तावित है। यह करीब 31 किलोमीटर लंबा होगा। इस तरह दिल्ली से सीधे ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे तक एलिवेटेड रोड से बिना रुके वाहन चालक पहुंच सकेंगे। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना भी काफी आसान हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन के इस नए रूट पर अब तेज होगा काम, लाखों लोगों को होगी सुविधा

नोएडा में अभी हैं दो एलिवेटेड रोड

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि चिल्ला एलिवेटेड रोड जहां से उतरेगा, वहां से सेक्टर-94 तक एक और एलिवेटेड रोड बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसका सर्वे करवा लिया गया है। इसके बीच में करीब 17 मीटर ऊंचाई तक मजेंटा लाइन मेट्रो का एलिवेटेड ट्रैक गुजर रहा है। इसके चार मीटर ऊपर से ही एलिवेटेड रोड निकाला जाना मुमकिन है। जिस एलिवेटेड रोड को बनाने की योजना का सर्वे हुआ है, उसकी ऊंचाई 22 मीटर के करीब होगी। यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-94 गोलचक्कर के पास मिला दिया जाएगा। अभी शहर में दो एलिवेटेड रोड पर वाहन चलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भंगेल एलिवेटेड रोड पर बनेंगे 4 लूप, नोएडा के कई सेक्टरों की राह होगी आसान

नोएडा स्टेडियम में दीवार के चारों ओर सिंथेटिक ट्रैक बनेगा

वहीं, सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम के चारों ओर दीवार के साथ बने कच्चे रास्ते को सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। स्टेडियम के साथ लगे रामलीला मैदान में पहले से ही एक सिंथेटिक ट्रैक प्राधिकरण बनवा रहा है। अभी इस कच्चे ट्रैक पर लोग टहलते और दौड़ते हैं। करीब 2.5 किलोमीटर के इस ट्रैक को सिंथेटिक ट्रैक में बदलने में चार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत अनुमानित है। परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर प्राधिकरण ने परीक्षण शुरू करवा दिया है। इसके बाद टेंडर जारी किया जाएगा। लोगों को टहलने और दौड़ने में घुटनों पर जोर न पड़े इस सहूलियत के लिए प्राधिकरण ने अब तक यह ट्रैक कच्चा रखा हुआ है। इसलिए यहां पर सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने और दौड़ने आते हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब यहां सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का प्रस्ताव तैयार हो गया है। अब जल्द टेंडर जारी कर दिया जाएगा। रामलीला मैदान परिसर में पहले ही सिंथेटिक ट्रैक बनवाया जा रहा है। यह एक महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।