Good news for greater noida more than 10 villages will get relief from waterlogging ग्रेटर नोएडा के 10 से अधिक गांवों के लिए अच्छी खबर, इस बड़ी समस्या से मिलेगी निजात, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा के 10 से अधिक गांवों के लिए अच्छी खबर, इस बड़ी समस्या से मिलेगी निजात

ग्रेटर नोएडा के गांवों में जल निकासी और सीवर की व्यवस्था दुरुस्त होगी प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने सलेमपुर गुर्जर गांव में काम शुरू करा दिया है। इसके अलावा 10 से अधिक गांवों के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

Sat, 2 May 2026 08:37 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा के 10 से अधिक गांवों के लिए अच्छी खबर, इस बड़ी समस्या से मिलेगी निजात

ग्रेटर नोएडा के गांवों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। गांवों में जल निकासी और सीवर की व्यवस्था दुरुस्त होगी। इससे जलभराव की समस्या दूर हो सकेगी। प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने गुरुवार को सलेमपुर गुर्जर गांव में काम शुरू करा दिया। इसके अलावा 10 से अधिक गांवों के लिए टेंडर जारी कर दिया।

अधिकारी के मुताबिक, सीईओ ने अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में बिजली, पेयजल आपूर्ति, सड़क, जल निकासी समेत सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बनाई गई योजना के तहत गांवों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वर्क सर्किल-8 के अंतर्गत आने वाले सलेमपुर गुर्जर गांव की 8 गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और जल निकासी के लिए नाली बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इन 16 गांवों के लिए गुड न्यूज, गली-गली में होगा यह काम

साल के अंत तक पूरा होगा काम

वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि विकास कार्यों पर 1.6 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह काम इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे गांव के लोगों को आवाजाही करने में आसानी होगी। साथ ही, जलभराव की समस्या भी दूर हो जाएगी। वहीं, नवादा गांव की सड़क को ऊंचा करने और नाली का निर्माण, आजमपुर गढ़ी में इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली का बचा काम कराने के लिए टेंडर जारी किया गया है। यह काम एक माह बाद शुरू करा दिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र के तुस्याना गांव में सीसी सड़क, आरसीसी नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य जल्द किया जाएगा। इस पर 2.59 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने टेंडर जारी किया है। यह कार्य नौ माह में पूरा करना होगा। गांव के लोग विकास कार्य कराए जाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। सादुल्लापुर आरसीसी नाली, सीसी सड़क को ऊंचा उठाने और टाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रैंड वेनिस मॉल का मालिक मोंटू भसीन गिरफ्तार, 10 साल पुराने केस में ऐक्शन

सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने का काम जारी

ग्रेटर नोएडा के अंतर्गत आने वाले गांवों में सीवर की व्यवस्था दुरुस्त करने का काम भी तेजी से चल रहा है। ज्यादातर गांवों में वर्षों पहले सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन मुख्य लाइन से जोड़ने का काम अधूरा पड़ा है। कई गांवों में कराए गए सर्वे में पाया गया है कि सीवर लाइन होने के बाद भी लोगों ने कनेक्शन नहीं लिया। ऐसे में घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सीवर विभाग सन्नी यादव ने बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों में निशुल्क सीवर कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा ''सेक्टर की तरह क्षेत्र के गांवों के लोगों को भी सभी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए परियोजना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी जरूरी विकास कार्य एक साथ कराए जाएंगे। चरणबद्ध तरीके से सभी गांवों का विकास कराया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चौड़ा होगा यह रोड, 20 से अधिक सोसाइटियों तक राहत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।