नोएडा एयरपोर्ट से एक साथ 10 विमान सेवा शुरू हो सकेंगी, हवाईअड्डे के नाम नया रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक साथ दस विमान सेवा शुरू हो सकेंगी। यहां 10 एयरोब्रिज लगे हैं, जिसके साथ ही नोएडा एयरपोर्ट सबसे ज्यादा एयरोब्रिज वाला एयरपोर्ट भी है। अब तक यह रिकॉर्ड लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर दर्ज था।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक साथ दस विमान सेवा शुरू हो सकेंगी। यहां 10 एयरोब्रिज लगे हैं, जिसके साथ ही नोएडा एयरपोर्ट सबसे ज्यादा एयरोब्रिज वाला एयरपोर्ट भी है। अब तक यह रिकॉर्ड लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर दर्ज था।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू होने की संभावना है। इसके लिए टर्मिनल भवन के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। प्रवेश द्वार पर नदियों के बहाव के तर्ज पर लगी छतों को सुधारा जा रहा है। साज-सज्जा भी की जा रही है। बता दें कि लखनऊ एयरपोर्ट में आठ एयरोब्रिज हैं, जिसके माध्यम से यात्रियों को हवाई जहाज के अंदर तक पहुंचाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों वाले वाराणसी एयरपोर्ट में सिर्फ चार एयरोब्रिज हैं।
बचे कार्यों को पूरा किया जा रहा
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) ने पिछले माह एयरपोर्ट की सुरक्षा मंजूरी और नागरिक उड्डयन महा निदेशालय ने एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया था। दोनों ही दस्तावेज शर्तों के आधार पर जारी किए गए थे। उद्घाटन के बाद अब तेजी से एयरपोर्ट के बचे कार्यों को पूरा किया जा रहा है, ताकि एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम को बकास की मंजूरी मिल सके। एयरपोर्ट के प्रवक्ता के अनुसार एएसपी मिलने के बाद ही निर्माण कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) एयरलाइंस के साथ वार्ता करेगी, ताकि टिकट बुकिंग सेवा शुरू की जा सके।
बनारस के घाटों की झलक
टर्मिनल बिल्डर के प्रवेश द्वार को हरिद्वार और वाराणसी के घाटों का अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। घरेलू टर्मिनल को यूपी की पारंपरिक हवेलियों से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है। यहां सौ फीट लंबी चित्रकला भी बनाई गई है।
टर्मिनल अंदर से तैयार
टर्मिनल भवन अंदर से पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। घरेलू टर्मिनल तैयार है। इसके अलावा टर्मिनल बिल्डिंग में चेकइन काउंटर पर 20 से ज्यादा कंप्यूटर सिस्टम लग चुके हैं। यहां पर कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।




साइन इन