Mastermind of Greater Noida Double Murder Case Arrested Incident Took Place on Diwali ग्रेटर नोएडा दोहरे हत्याकांड मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिवाली के दिन हुआ था डबल मर्डर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा दोहरे हत्याकांड मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिवाली के दिन हुआ था डबल मर्डर

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में दिवाली के दिन हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जारचा थाना क्षेत्र के सैंथली गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता और गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी सैन्सरपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Sat, 4 April 2026 05:58 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा दोहरे हत्याकांड मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिवाली के दिन हुआ था डबल मर्डर

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में दिवाली के दिन हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जारचा थाना क्षेत्र के सैंथली गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता और गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी सैन्सरपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पिछले वर्ष 20 अक्टूबर (दिवाली) को सैंथली गांव में हुई थी, जहां नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक पहुंच गया। इस खूनी संघर्ष में अजयपाल भाटी और उनके भतीजे दीपांशु भाटी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा-ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट पर 5 स्टेशन बनाए जाएंगे, 2 नए रूटों की भी योजना

इस हत्याकांड में मनोज नागर उर्फ पहलवान और प्रिंस भाटी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा थार गाड़ी और अवैध हथियार भी बरामद किए थे। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया था, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जारचा थाना प्रभारी, चार सब इंस्पेक्टरों और दो कांस्टेबलों को सस्पेंड किया गया था।

संबंधित मामले में सैन्सरपाल गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। जारचा थाना पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे उसके ही गांव सैंथली से गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाखों की जमीन करोड़ों की हुई, नोएडा एयरपोर्ट बनने से कीमतों में 6 गुना तक उछाल

गिरफ्तार आरोपी सैन्सरपाल (70), पुत्र माखन, सैंथली गांव का निवासी है। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि पूरे षड्यंत्र और अन्य शामिल लोगों की भूमिका का खुलासा किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

दिवाली जैसे त्योहार के दिन हुए इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया था। अब मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले की परतें पूरी तरह खुलेंगी और सभी दोषियों को सजा दिलाई जा सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो में 6-लेन की बनेगी यह सड़क; ऐच्छर टी-पॉइंट होगा बंद, बनेंगे दो नए यू-टर्न
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।