Noida International Airport land prices surge up to six times in nearby areas लाखों की जमीन करोड़ों की हुई, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से कीमतों में 6 गुना तक उछाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

लाखों की जमीन करोड़ों की हुई, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से कीमतों में 6 गुना तक उछाल

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू होने से जेवर ही नहीं, गौतमबुद्ध नगर सहित पश्चिमी यूपी के जिलों को सीधे लाभ मिलने जा रहा है। नोएडा एयरपोर्ट का ही असर है कि जेवर क्षेत्र में जो जमीन पहले लाखों की थी, वह करोड़ों में पहुंच गई है। जमीन की कीमतों में 2 से 6 गुना तक उछाल आया है।

Sun, 29 March 2026 10:34 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, नोएडा
share
लाखों की जमीन करोड़ों की हुई, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से कीमतों में 6 गुना तक उछाल

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू होने से जेवर ही नहीं, गौतमबुद्ध नगर सहित पश्चिमी यूपी के जिलों को सीधे लाभ मिलने जा रहा है। नोएडा एयरपोर्ट का ही असर है कि जेवर क्षेत्र में जो जमीन पहले लाखों की थी, वह करोड़ों में पहुंच गई है। जमीन की कीमतों में 2 से 6 गुना तक उछाल आया है।

अप्रैल 2021 में यमुना प्राधिकरण की स्थापना के बाद भी जेवर क्षेत्र में लोग जाने को तैयार नहीं थे। 25 नवंबर 2021 को शिलान्यास के बाद 28 मार्च 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। हवेलिया ग्रुप के एमडी और क्रेडाई एनसीआर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव निखिल हवेलिया का कहना है कि एयरपोर्ट एक उल्लेखनीय और मील का पत्थर साबित होने वाली उपलब्धि है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट से नए नोएडा को लगेंगे पंख, 6 लाख लोगों का बनेगा नया ठिकाना

इसके उद्घाटन और शीघ्र ही संचालन शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में विकास और आर्थिक गतिविधियों की गति में पहले से ही वृद्धि देखी जा रही है। यह क्षेत्र मजबूत बुनियादी संसाधन के विकास के साथ औद्योगिक और संस्थागत विकास, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, आईटी पार्क, डाटा सेंटर आदि के रूप में निवेशकों के लिए एक पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है। आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र का रियल एस्टेट बाजार भी स्वाभाविक रूप से तेजी से बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट पर कब शुरू होगी फ्लाइट की उड़ान, उड्डयन मंत्री ने कर दिया साफ

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय का कहना है कि जिले के लिए यह ऐतिहासिक पल है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू होने जा रहा है। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

पड़ोसी जिलों में भी महंगी हुई जमीन

जेवर क्षेत्र में एयरपोर्ट बनने से जमीन की कीमतों में दो से छह गुना तक उछाल आया है। एयरपोर्ट बनने से पहले आबादी की जमीन की कीमत 10 हजार से लेकर 20 हजार रुपए प्रति वर्ग गज थी। अब आबादी की जमीन की कीमत 30 हजार से लेकर 80 हजार रुपए प्रति वर्ग गज तक पहुंच गई है।

वहीं, मुख्य सड़क और रास्तों पर आने वाली आबादी की जमीन की कीमत 50 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपए वर्ग गज तक है। पहले खेती के लिए एक लाख रुपए बीघा जमीन मिल जाती थी। अब 30 से 35 लाख रुपए बीघा मिल रही है। एयरपोर्ट बनने से बुलंदशहर समेत दूसरे पड़ोसी जिलों की जमीन की कीमतों में भी उछाल आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना पब्लिक ट्रांसपोर्ट कैसे पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट? न मेट्रो और न डायरेक्ट बस
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।