new noida dngir land acquisition hybrid model master plan 2041 dadri bulandshahr 80 villages जेवर एयरपोर्ट से नए नोएडा को लगेंगे पंख, 6 लाख लोगों का बनेगा नया ठिकाना; दादरी से खुर्जा तक होगा विकास, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जेवर एयरपोर्ट से नए नोएडा को लगेंगे पंख, 6 लाख लोगों का बनेगा नया ठिकाना; दादरी से खुर्जा तक होगा विकास

New Noida : जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने 'नए नोएडा' (DNGIR) को बसाने की तैयारी तेज कर दी है। दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर बसने वाले इस आधुनिक शहर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जून महीने से शुरू होने की उम्मीद है।

Sun, 29 March 2026 08:11 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
जेवर एयरपोर्ट से नए नोएडा को लगेंगे पंख, 6 लाख लोगों का बनेगा नया ठिकाना; दादरी से खुर्जा तक होगा विकास

जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ ही अब ‘नए नोएडा’ की योजना को रफ्तार मिलेगी। इस नए शहर को बसाने के लिए अगले दो से तीन महीने में जमीन अधिग्रहण शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण हाईब्रिड मॉडल के आधार पर करने की योजना है।

नया नोएडा दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर बसाया जाएगा। इसको कागजों में दादरी-नोएडा-गाजियाबाद-विशेष निवेश क्षेत्र (डीएनजीआईआर) नाम दिया गया है। इसका 2041 मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के लिए मुआवजा दर तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मुआवजा दर तय करने की प्रक्रिया अप्रैल महीने में पूरी कर ली जाएगी। ऐसे में मई या जून से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले फेज के लिए जमीन मिलने की प्रक्रिया पूरी होते ही उसको बसाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नए नोएडा को औद्योगिक शहर के रूप में बसाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट को 4 एक्सप्रेसवे और 1 NH से सीधा जोड़ने की तैयारी, समझें पूरा रूट

नए नोएडा में होगी छह लाख की आबादी

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक की तैयारी के हिसाब से हाइब्रिड मॉडल के तहत जमीन लेने की तैयारी है। इस मॉडल के तहत प्राधिकरण या अन्य कोई डेवलपर सीधे किसान से सहमति से जमीन ले सकता है। जिला प्रशासन के जरिये धारा-4 व 6 की प्रक्रिया तहत भी जमीन अधिग्रहण करने का विकल्प रहेगा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जमीन लेने के लिए हाइब्रिड मॉडल को अपनाए जाने की संभावना अधिक है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और जीटी रोड के जंक्शन के पास, जोखाबाद और सांवली के पास से जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए नोएडा में करीब छह लाख की आबादी होगी, जिसमें माइग्रेंट यानि प्रवासी करीब साढ़े तीन लाख होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर 2 मिनट में फ्लाइट; बहुत 'धुरंधर' है जेवर का नोएडा एयरपोर्ट

विशेष क्षेत्र के रूप में बसाया जाएगा

शहर में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए तीन तरह की सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। कॉलेज को इंडस्ट्री को जोड़ने के लिए डीएनजीआईआर में तीन प्रकार की सड़कों को बनाया जाएगा। पहली आर्टियल रोड ये 40.68 किमी लंबी बनाई जाएंगी। दूसरी सब आर्टियल रोड 98.34 किमी और तीसरी सेक्टर रोड 126.09 किमी की होंगी। सड़कों का यह नेटवर्क नए नोएडा के बीच से निकलने वाली करीब 130 मीटर चौड़ी ग्रिड रोड से जुड़ेगा। यह रोड दादरी से शुरू होकर खुर्जा की तरफ जाएगी। खुर्जा के छोर पर इससे दो सड़कें निकलेंगी जो एक खर्जी जाएगी तो दूसरी जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगी। नए नोएडा पूरी तरह विशेष रीजन (क्षेत्र) के रूप में बसाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर में योगी सरकार ने बनवाया एयरपोर्ट पर राजनाथ सिंह को क्यों पहला क्रेडिट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।