नोएडा एयरपोर्ट पर कब शुरू होगी फ्लाइट की उड़ान, उड्डयन मंत्री ने कर दिया साफ; समय भी बताया
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। अब इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया है कि पहली कॉमर्शियल फ्लाइट यहां कब से चालू होगी।

Noida Airport: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। अब इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया है कि पहली कॉमर्शियल फ्लाइट यहां कब से चालू होगी। इसके लिए टाइम भी बताया गया है। शुरुआत में 10 शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होगी, उसके बाद 60-65 शहरों के लिए इसे शुरू किया जाएगा। आइए जानते हैं नागरिक उड्डयन मंत्री ने क्या बताया है।
कब चालू होगी फ्लाइट
नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ानों की जानकारी देते हुए राम मोहन नायडू ने बताया कि उद्घाटन के बाद करीब 45 से 60 दिनों के अंदर कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। इसमें सबसे पहले देश के 10 शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी, इसके बाद आगे भी अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान भरी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, विमान सेवा के लिए इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया के साथ साझेदारी की है। ये तीनों एयरलाइंस अपने स्टॉल की प्रक्रिया में लगी हैं। वैसे तो एयरपोर्ट से 60 से 65 शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने का दावा है, लेकिन शुरुआत में मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, जयपुर एवं अहमदाबाद, चेन्नई, गोवा आदि के लिए सेवा शुरू होगी। वहीं, एयरपोर्ट का रनवे प्रति घंटे करीब 30 उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग की क्षमता रखता है। उड़ानें शुरू होने का शेड्यूल जारी करने के साथ ही एयरलाइंस अपना शेड्यूल जारी करेंगी, जिसके बाद टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बाकी रह गया है ये जरूरी काम
मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट सेवाएं तभी शुरू हो पाएंगी जब ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) जारी कर दे। एएसपी एक ऐसा दस्तावेज है जिसे ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी रेगुलेशन 49 सीएफआर 1542 के तहत जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाओं और उसके तरीकों के साथ जवाबी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने किले बनाया गया है। यह सिस्टम एयरपोर्ट पर एक व्यापक सुरक्षा ब्लूप्रिंट की तरह काम करता है, जिसमें एक्सेस कंट्रोल, बाहरी सुरक्षा के साथ सुरक्षा के लिए जांच और इमरजेंसी योजनाओं की डिटेल होती हैं।
इस मामले की जानकारी देते हुए नोएडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि एसएसपी के बिना एयरपोर्ट एंट्री पास जारी नहीं किया जा सकता है। एयरपोर्ट एंट्री पास प्रोजेक्ट में काम शुरू करने कि लिए जरूरी होता है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि अगले 45 दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट की शुरूआत घरेलू और कार्गो उड़ानों से होगी। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने बाद में शुरू की जाएंगी।




साइन इन