Noida International Airport Best Routes Estimated Time and Connectivity from Delhi Noida And greater Noida दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से कैसे पहुंचें जेवर एयरपोर्ट? ये हैं बेस्ट रूट; जानें कितना समय लगेगा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से कैसे पहुंचें जेवर एयरपोर्ट? ये हैं बेस्ट रूट; जानें कितना समय लगेगा

अगर आप दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और सोच रहे हैं कि अपने घर से जेवर एयरपोर्ट तक कैसे पहुंचा जा सकता है तो टेंशन की कोई बात नहीं क्योंकि एयरपोर्ट कई एक्सप्रेसवे से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

Mon, 23 March 2026 06:28 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से कैसे पहुंचें जेवर एयरपोर्ट? ये हैं बेस्ट रूट; जानें कितना समय लगेगा

प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को देश के सबसे बड़े एविएशन प्रोजेक्ट्स में से एक इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट के सर्विस में आ जाने के बाद पूरे एनसीआर की तस्वीर बदलने वाली है। दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का भारी दबाव कम होगा। एनसीआर के लोगों को एयर ट्रैवल के लिए नोएडा एयरपोर्ट का विकल्प मिलने से सहुलियत मिलेगी।

अगर आप दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और सोच रहे हैं कि अपने घर से जेवर एयरपोर्ट तक कैसे पहुंचा जा सकता है तो टेंशन की कोई बात नहीं क्योंकि एयरपोर्ट कई एक्सप्रेसवे से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है और जल्द ही यहां मेट्रो लाइन लाने की भी तैयारी चल रही है। ऐसे में अभी सड़क के जरिए जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचना सबसे अच्छा विकल्प है।

एनसीआर के लोगों को एयर ट्रैवल के लिए नोएडा एयरपोर्ट का विकल्प मिलने से सहुलियत मिलेगी।

जेवर एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे के पास

दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट जाने का सबसे तेज रास्ता यमुना एक्सप्रेसवे है। अगर आप नोएडा या ग्रेटर नोएडा में रहते हैं, तो आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और फिर यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए सीधे एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। आने वाले समय में, मेट्रो और रेलवे की सुविधा जुड़ जाने से यहां पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। जेवर एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे के पास है, जो कि एक हाई स्पीड कॉरिडोर है और ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी 28 को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 3 लेयर के होंगे सुरक्षा इंतजाम

दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट ऐसे पहुंच सकते हैं

दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट जाने का सबसे आसान रास्ता नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे है, जो आगे चलकर यमुना एक्सप्रेसवे में मिल जाता है। यहां पहुंचने में 60 से 90 मिनट या फिर इससे ज्यादा (टैफिक पर निर्भर) लग सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उद्घाटन से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी, कल पहुंच रहे CM योगी

नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक का रास्ता

नोएडा के निवासी नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ जाता है। इस सफर में करीब 45 से 60 मिनट का समय लग सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट तक हाईस्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी, दिल्ली से 21 मिनट का सफर

ग्रेटर नोएडा वाले कैसे पहुंच सकते हैं?

वहीं अगर आप ग्रेटर नोएडा से जा रहे हैं, तो यह रास्ता और भी छोटा होगा। यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए आप महज 30 से 45 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं, जिससे जेवर एयरपोर्ट पहुंचना यहां से सबसे आसान है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।