एयरपोर्ट पर पांच हजार लोगों को नौकरी मिलेगी
- यापल ने 30 कंपनियों के साथ साझेदारी की - ये एयरपोर्ट पर

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पांच हजार लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने 30 कंपनियों के साथ साझेदारी की है। यह कंपनियां एयरपोर्ट के संचालन से पूर्व भर्ती प्रक्रिया पूरी करेंगी।पहले चरण के तहत एयरपोर्ट का 1334 हेक्टेयर में विकास हुआ है। इनमें रनवे, टर्मिनल, एटीसी और कार्गो हब शामिल है। इनमें व्यवस्थाएं संभालने के लिए एयरपोर्ट पर कई तरह के विभाग होते हैं। इसलिए भर्ती भी अलग-अलग प्रकार के पदों पर होती है। इनमें ऑपरेशन और ग्राउंड स्टाफ, चेक-इन काउंटर स्टाफ, बोर्डिंग गेट स्टाफ, बैगेज हैंडलर, तकनीकी और इंजीनियरिंग, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर (एएमई), टेक्नीशियन के पद होंगे।
प्रशासन और मैनेजमेंट साथ ही ऑफिस और मैनेजमेंट से जुड़े काम के लिए एचआर, अकाउंटेंट, मैनेजर, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी, शॉप स्टाफ (दुकानों में), रेस्टोरेंट स्टाफ, होटल स्टाफ भी होगा। इसके अलावा कार्गो और लॉजिस्टिक्स, कार्गो हैंडलर, वेयरहाउस स्टाफ और माल की लोडिंग-अनलोडिंग और ट्रांसपोर्ट आदि के लिए भी स्टाफ की भर्ती होगी।---सीआईएसएफ के जवान तैनातएयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय की ओर से एयरपोर्ट के लिए 1030 सीआईएसएफ के जवानों को स्वीकृति मिली है। सीआईएसएफ पिछले वर्ष एयरपोर्ट पर सुरक्षा संभाल चुकी है। पुलिस की ओर से भी एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए 131 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। सीआईएसएफ के पास एयरपोर्ट के प्रथम घेरे की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। दूसरे घेरे में एयरपोर्ट की स्वयं की निजी सुरक्षा रहेगी। जबकि, तीसरे घेरे में पुलिस सुरक्षा होगी। वहीं, स्क्रीनिंग स्टाफ, एयर ट्रैफिक कंट्रोल समेत तस्करी रोकने के लिए कस्टम विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी नियुक्त होंगे।---14 गांवों के 335 युवाओं को रोजगार मिलेगाएयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 14 गांवों के 335 युवाओं को एयरपोर्ट पर योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी। उन्होंने 2019 में पांच लाख रुपये लेने की बजाय नौकरी का विकल्प चुना था। नायल ने एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले युवाओं को रोजगार देने के लिए पोर्टल बनाया है। इसमें 180 से अधिक युवा पंजीकरण करा चुके हैं। साथ ही 24 युवाओं को ऑफर लेटर देने का भी दावा हैं।---नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण में करीब पांच हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए 30 कंपनियों के साथ साझेदारी की गई है। यह लक्ष्य एयरपोर्ट से उड़ान संचालन से पहले पूरा कर लिया जाएगा।प्रवक्ता, यापल
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन