Noida authority plots becomes more expensive: allotment rates hike upto 11 percent this time नोएडा में प्लॉट खरीदना हुआ और महंगा, रेटों में इस बार सर्वाधिक 11% इजाफा; जानें नई दरें, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में प्लॉट खरीदना हुआ और महंगा, रेटों में इस बार सर्वाधिक 11% इजाफा; जानें नई दरें

एनसीआर के शहर नोएडा में प्लॉट खरीदने का सपना अब और महंगा हो गया है। नोएडा प्राधिकरण ने इस बार जमीन की नई आवंटन दरों में सबसे अधिक 11 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।  

Fri, 8 May 2026 06:52 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में प्लॉट खरीदना हुआ और महंगा, रेटों में इस बार सर्वाधिक 11% इजाफा; जानें नई दरें

नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को जमीन की नई आवंटन दरें लागू कर दीं। इससे आवासीय, संस्थागत, औद्योगिक प्लॉट खरीदना 11 प्रतिशत महंगा हो गया है। बीते वर्षों में आवासीय आदि संपत्तियों में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होते रही थी। इस बार सर्वाधिक वृद्धि की गई है।

नोएडा में प्लॉट खरीदना महंगा होता जा रहा है। प्राधिकरण भी आवंटन दरें हर साल बढ़ा रहा है। इसी क्रम में अब आवासीय, औद्योगिक, संस्थागत, ग्रुप हाउसिंग आदि संपत्ति की दरों में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब प्राधिकरण संपत्तियों का आवंटन नई दरों के हिसाब से करेगा। आवंटन रेट बढ़ने का असर प्राधिकरण में हस्तांतरण होने वाली संपत्ति के शुल्क पर भी पड़ेगा। यह शुल्क भी महंगा हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण की ओर से कराए जाने वाले काम पर खर्च यानि कॉस्टिंग चार्ज अधिक आने की वजह से इस बार अधिक दरें बढ़ाने का निर्णय गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा से 15 जून को बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान, 1 जुलाई से रोज उड़ेंगे 28 विमान
Noida Authority plot allotment rates

औद्योगिक संपत्तियों में भी 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। फेज-1 में चार हजार वर्ग मीटर तक के औद्योगिक प्लॉट का आवंटन रेट 55880 रुपये प्रति वर्ग मीटर से होगा। फेज-2 में 60 हजार वर्ग मीटर से बड़े प्लॉट का शुल्क 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रखा गया है।

व्यावसायिक संपत्तियों के दाम नहीं बढ़ाए

एक तरफ खरीदार नोएडा प्राधिकरण के आवासीय, औद्योगिक और ग्रुप हाउसिंग प्लॉट आरक्षित मूल्य से गुना अधिक बोली लगाकर खरीद ले रहे हैं। दूसरी तरफ व्यावसायिक संपत्ति खरीदने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे। इस वजह से प्राधिकरण ने इस बार भी व्यावसायिक संपत्ति की दरों में कोई इजाफा नहीं करने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, आवासीय सेक्टरों में ईडब्ल्यूएस और श्रमिक कुंज के भवनों के लिए 10140 रुपये की दर रहेगी। गौरतलब है कि इस महीने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी संपत्ति की दरों में करीब साढ़े तीन फीसदी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में महामाया फ्लाईओवर टू यमुना पुस्ते तक बनेगा 1.5 KM लंबा एलिवेटेड रोड

एनसीआर का हाईटेक शहर है नोएडा

बता दें कि, दिल्ली से सटा नोएडा (Noida) का पूरा नाम न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी है, जो उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित भारत का एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर है। दिल्ली से सटा होने के कारण यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का एक प्रमुख हिस्सा है। यह शहर अपनी चौड़ी सड़कों, शानदार फ्लाईओवर्स और 'नोएडा मेट्रो' (एक्वा लाइन) के लिए प्रसिद्ध है। यहां बना जेवर एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) भविष्य में इसे वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां देगा। नोएडा को दक्षिण एशिया के प्रमुख आईटी और सॉफ्टवेयर हब के रूप में जाना जाता है। यहां माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग, एलजी और एचसीएल जैसी दिग्गज वैश्विक कंपनियों के ऑफिस हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-नोएडा के बीच खत्म होगा जाम! इस डेट पर खुल सकता है चिल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।