Noida Airport to Bengaluru IndiGo first flight on june 15 then 28 flights daily starting from July 1 see full schedule नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को बेंगलुरु के लिए होगी पहली उड़ान, 1 जुलाई से रोज उड़ेंगे 28 विमान; देखें फुल शेड्यूल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को बेंगलुरु के लिए होगी पहली उड़ान, 1 जुलाई से रोज उड़ेंगे 28 विमान; देखें फुल शेड्यूल

जेवर के नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को पहली विमान सेवा बेंगलुरु के लिए शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस ने एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ान संचालन के लिए टाइम शेड्यूल जारी करने के साथ टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। इंडिगो एयरलाइंस चरणबद्ध तरीके से 16 शहरों के लिए उड़ानें शुरू करेगी।

Fri, 8 May 2026 06:26 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को बेंगलुरु के लिए होगी पहली उड़ान, 1 जुलाई से रोज उड़ेंगे 28 विमान; देखें फुल शेड्यूल

उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक जुलाई से रोजाना 28 विमान उड़ान भरेंगे। इंडिगो एयरलाइंस ने गुरुवार को नोएडा एयरपोर्ट से 16 विभिन्न शहरों के लिए टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है। टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू कर दी गई है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ानें शुरू हो जाएंगी। शुरुआत में लखनऊ, बेंगलुरु और जम्मू के लिए उड़ानें शुरू होंगी। इस दौरान रोजाना चार बार फ्लाइट एयरपोर्ट के रनवे से टेक ऑफ और लैंडिंग करेगी, जबकि एक जुलाई से नवी मुंबई, बरेली, जयपुर, भोपाल समेत देश के कई अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध हो जाएगी। इंडिगो के अलावा अन्य एयरलाइंस कंपनियों की सेवाओं को भी चरणबद्ध तरीके से जोड़ने की योजना है। हालांकि, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने तिथि स्पष्ट नहीं की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट पर आज से टिकटों की बुकिंग शुरू, इन शहरों के लिए फ्लाइट्स
Jewar Airport flight schedule

नोएडा से लखनऊ के बीच चार उड़ानें

नोएडा-लखनऊ के बीच एक जुलाई से चार फ्लाइटें शुरू होंगी। शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट 6ई 7625 सुबह 7:40 बजे लखनऊ से रवाना हो कर 8:55 बजे नोएडा पहुंचेगी। इसी तरह 6 ई 7624 सुबह 6:00 बजे नोएडा से उड़ान भरने के बाद 7:10 बजे लखनऊ उतरेगी। नोएडा से ही दिन में 15:05 बजे फ्लाइट संख्या 6ई 7628 रवाना हो कर 16:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रात में 6ई 7629 लखनऊ से 21:35 बजे उड़ान भरने के बाद 22:50 बजे लखनऊ उतरेगी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार ये फ्लाइटें सप्ताह के सातों दिन दोनों शहरों को जोड़ेंगी। लखनऊ के अलावा नोएडा से जयपुर, चंडीगढ़, भोपाल और देहरादून जैसे शहरों के लिए भी 1 जुलाई से ही दैनिक उड़ानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट में जॉब के नाम पर ठगी की कोशिश, हजारों पदों पर निकाली फर्जी भर्ती

लखनऊ के लिए शाम को उड़ान

लखनऊ से 15 जून को सुबह 7:05 बजे नोएडा एयरपोर्ट के लिए कमर्शियल विमान सेवा उड़ान भरेगी, जो नोएडा 8:05 बजे पहुंचेगी। इसके 30 मिनट बाद यही विमान नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा, जो 11.05 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरेगा। दोपहर 3:45 बजे दूसरी उड़ान बेंगलुरु से नोएडा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी, जो 6:20 बजे नोएडा पहुंचेगी। इसके बाद शाम 6:55 बजे यह उड़ान नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होगी और 8 बजे वहां पहुंचेगी।

पहले दिन से ही बस सेवाएं शुरू हो जाएंगी

एयरपोर्ट से उड़ान की तिथि घोषित होने के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड राज्यों के विभिन्न शहरों के लिए बस सेवा भी 15 जून से ही शुरू हो जाएगी। इसके रूट तय हो चुके हैं।

शैलेंद्र भाटिया, नोडल अधिकारी नायल, ''नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ानें शुरू हो जाएंगी। गुरुवार से एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के लिए बुकिंग सेवा भी शुरू हो गई। एयरलाइंस ने 16 शहरों के लिए अपना फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में 50 ई-बसें चलाने की तैयारी, जेवर एयरपोर्ट सहित इन 5 रूटों पर दौड़ेंगी
Jewar Airport flight schedule july
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।