Delhi Noida Chilla Elevated Road Status Route Expected Completion and Benefits दिल्ली-नोएडा के बीच खत्म होगा जाम! इस डेट पर खुल सकता है चिल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-नोएडा के बीच खत्म होगा जाम! इस डेट पर खुल सकता है चिल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर

काम इतनी तेजी से चल रहा है कि यह प्रोजेक्ट अपनी तय समय सीमा (दिसंबर 2027) से पहले, जून 2027 तक पूरा हो सकता है। इसके तैयार होने के बाद, मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर के बीच लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

Thu, 7 May 2026 01:05 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली-नोएडा के बीच खत्म होगा जाम! इस डेट पर खुल सकता है चिल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर

दिल्ली से नोएडा के बीच सफर करने वालों को आने वाले दिनों में ट्रैफिक से काफी हद तक मुक्ति मिल सकती है। चिल्ला एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के निर्माण का 47 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। 6 लेन के इस एलिवेटड कॉरिडोर की कुल लंबाई 5.5 किलोमीटर है। अधिकारियों ने बताया कि काम इतनी तेजी से चल रहा है कि यह प्रोजेक्ट अपनी तय समय सीमा (दिसंबर 2027) से पहले, जून 2027 तक पूरा हो सकता है।

इस एलिवेटेड रोड का मुख्य उद्देश्य नोएडा एंट्री गेट के पास लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम को खत्म करना है। इस नए रास्ते से नोएडा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों का दबाव कम होगा और दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आना-जाना काफी हद तक आसान हो जाएगा।

क्या-क्या काम पूरा हो चुका?

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मार्च में काम दोबारा शुरू होने के बाद से इसमें काफी रफ्तार आई है। सड़क की नींव का काम पूरा हो गया है और सभी 85 खंभे खड़े किए जा चुके हैं। अब पिलर के ऊपर कैप लगाने और ऊपरी ढांचे का काम शुरू होगा। इसके बाद गर्डर और डेक स्लैब डाले जाएंगे, जिस पर गाड़ियां चलेंगी। खंभे के ऊपरी हिस्से का काम पूरा होने के बाद, इंजीनियर गर्डर्स और सीमेंट के बड़े टुकड़ों को लगाने का काम शुरू करेंगे, जो ऊपर बनने वाली सड़क का भार संभालेंगे। इसके बाद, सड़क की ऊपरी सतह बिछाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकना और मोड़ना है मना, पहले जान लीजिए नियम

जाम से बड़ी राहत मिलेगी

इसके तैयार होने के बाद, मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर के बीच लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इससे पूर्वी दिल्ली से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक मकान ने थामी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की रफ्तार; क्या है 28 साल पुराना केस

दिल्ली-नोएडा लिंक रोड का इस्तेमाल

अभी यात्री दिल्ली-नोएडा लिंक रोड का इस्तेमाल करते हैं, जो आगे चलकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में मिल जाती है। इस रास्ते पर अक्सर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहता है, खासकर फिल्म सिटी और राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के पास वाले हिस्से में लंबा जाम देखने को मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाएगा रोडवेज, सफर होगा सस्ता

2019 में शिलान्यास किया गया था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 में जिस चिल्ला एलिवेटेड रोड का शिलान्यास किया था।लेकिन इसका वास्तविक काम जून 2020 में शुरू हो सका। शुरुआत में इसे दिसंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन नवंबर 2021 तक मात्र 13% निर्माण ही पूरा हो पाया। बजट और एजेंसी के बीच उपजे विवाद ने इसके काम को तीन साल तक थामे रखा। इसके बाद टेंडर की नई प्रक्रिया के बाद अब काम ने दोबारा रफ्तार पकड़ी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।