Noida Authority initiates action against its officials for failing to check land encroachment अतिक्रमण रोकने में विफल रहे अफसरों पर हुआ ऐक्शन, नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की यह कार्रवाई, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अतिक्रमण रोकने में विफल रहे अफसरों पर हुआ ऐक्शन, नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की यह कार्रवाई

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लोकेश एम. ने जनता को नोटिफाइड एरिया में अनाधिकृत कॉलोनियों और अवैध बहुमंजिला इमारतों के निर्माण में शामिल जमीन माफियाओं का शिकार होने से बचने को लेकर चेतावनी दी है।

Wed, 7 Jan 2026 08:53 PMSourabh Jain पीटीआई, नोएडा
share
अतिक्रमण रोकने में विफल रहे अफसरों पर हुआ ऐक्शन, नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की यह कार्रवाई

नोएडा प्राधिकरण ने अतिक्रमण की जांच में लापरवाही बरतने वाले अपने अफसरों को खिलाफ बुधवार को अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। अथॉरिटी ने यह कार्रवाई इस खुलासे के एक दिन बाद शुरू की है, जिसमें बताया गया था कि पिछले दो साल के दौरान अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली लगभग 2745 करोड़ रुपए की जमीन अवैध निर्माण और कब्जे से खाली कराई है। इसके साथ ही उसने जमीन माफियाओं के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रखने का निर्देश भी दिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह अनुशासनात्मक कार्रवाई वर्क सर्किल-06 के अफसरों के खिलाफ की गई है, क्योंकि उनकी लापरवाही और ढीली निगरानी करने की वजह से इलाके में अनाधिकृत निर्माण और अतिक्रमण हुए। इस दौरान मैनेजर अब्दुल शाहिद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, साथ ही प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने में विफल रहने और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के लिए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

इसी मामले को लेकर की गई एक अन्य कार्रवाई में असिस्टेंट मैनेजर विनीत कुमार शर्मा को उनके डेपुटेशन की अवधि पूरी होने के बाद अथॉरिटी की सेवा से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने अवैध और अनाधिकृत अतिक्रमण गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ 25 FIR भी दर्ज की हैं।

उधर प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लोकेश एम. ने जनता को नोटिफाइड एरिया में अनाधिकृत कॉलोनियों और अवैध बहुमंजिला इमारतों के निर्माण में शामिल जमीन माफियाओं का शिकार होने से बचने को लेकर चेतावनी दी है और अधिकारियों को अवैध निर्माणों, विशेष रूप से बाढ़ संभावित और नोटिफाइड एरिया में होने वाले अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखने का निर्देश दिया।

इससे पहले मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए नोएडा अथॉरिटी ने बताया कि नोटिफाइड एरिया में अवैध निर्माणों पर प्राधिकरण ने गंभीर संज्ञान लिया है, और अधिकारियों को इन अनाधिकृत ढांचों को गिराने और सील करने तथा संयुक्त अभियानों के माध्यम से जमीन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस तरह के विध्वंस और सीलिंग अभियान समय-समय पर चलाए गए हैं।

बयान में कहा गया कि ‘नोएडा के नोटिफाइड एरिया में, अथॉरिटी ने साल 2024-25 में 2 लाख 15 हजार 912 वर्ग मीटर और साल 2025-26 में 23 लाख 93 हजार 158 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई है, जिसका अनुमानित बाज़ार मूल्य 2,745 करोड़ रुपए है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बदलेगा मौसम; छाएंगे बदरा, कल गलन भरी ठंड के साथ कोहरे का येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:दिल्ली में तुर्कमान गेट बुलडोजर अभियान पर आई औवेसी की प्रतिक्रिया,जानिए क्या कहा
ये भी पढ़ें:दिल्ली में E-सिगरेट रैकेट का पर्दाफाश, गिरोह का तस्कर अरेस्ट, मौके से क्या मिला?

इसमें आगे कहा गया है कि संबंधित पुलिस स्टेशनों में लगभग 25 FIR दर्ज की गई हैं और ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए गए अथॉरिटी कर्मियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है, जिसमें सेवा से बर्खास्तगी और वेतन रोकना शामिल है। वर्तमान में, नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 174 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ 527 नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अथॉरिटी नियमित रूप से समाचार पत्रों और चेतावनी साइनबोर्ड के माध्यम से जनता को जागरूक कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।