weather will change delhi mausam be cloudy biting cold and fog yellow alert दिल्ली में बदलेगा मौसम; छाएंगे बदरा, कल गलन भरी ठंड के साथ कोहरे का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बदलेगा मौसम; छाएंगे बदरा, कल गलन भरी ठंड के साथ कोहरे का येलो अलर्ट

Delhi Weather Forecast: दिल्ली और एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा। 

Wed, 7 Jan 2026 07:07 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बदलेगा मौसम; छाएंगे बदरा, कल गलन भरी ठंड के साथ कोहरे का येलो अलर्ट

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गलन भरी ठंड के साथ घने कोहरे ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी ठंड और मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो कल के बाद यानी शुक्रवार से मौसम बदल जाएगा। शुक्रवार से लेकर 13 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ बादलों की आवाजाही देखे जाने का पूर्वानुमान है।

कल कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार रात को अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थितियां रहने और धुंध या कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में कई जगहों पर सुबह के समय मध्यम कोहरा जबकि कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान के 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शुक्रवार से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने शुक्रवार से दिल्ली में मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से लेकर 13 जनवरी तक दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही का अनुमान जताया है। इस दौरान सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा भी नजर आएगा। साथ ही गलव वाली ठंड बरकरार रहेगी। यही नहीं दिल्ली में तापमान में उतार चढ़ाव भी देखा जाएगा। दिल्ली में गुरुवार को 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।

delhi weather

दो दिन 15 से 20 की स्पीड में चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को दिन के वक्त 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गलन भरी सर्द हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 12 और 13 जनवरी को हवा की स्पीड धीमी रहेगी। आसमान में बादल भी होंगे। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण पलूशन में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। एनसीआर के शहरों में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।