Noida Airpot World Class Kitchen Cargo Campus Mou Sign नोएडा एयरपोर्ट पर बनेंगे वर्ल्ड क्लास किचन और कार्गो कैंपस, AI सैट्स के साथ MoU साइन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा एयरपोर्ट पर बनेंगे वर्ल्ड क्लास किचन और कार्गो कैंपस, AI सैट्स के साथ MoU साइन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर कैटरिंग किचन और अत्याधुनिक कार्गो कैंपस बनेंगे। सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने एविएशन सर्विस सेक्टर की अग्रणी कंपनी एआई सैट्स के साथ इसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

Wed, 25 Feb 2026 07:25 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा एयरपोर्ट पर बनेंगे वर्ल्ड क्लास किचन और कार्गो कैंपस,  AI सैट्स के साथ MoU साइन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वर्ल्ड क्लास एयर कैटरिंग किचन और अत्याधुनिक कार्गो कैंपस बनेंगे। सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने एविएशन सर्विस सेक्टर की अग्रणी कंपनी एआई सैट्स के साथ इसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

यह कार्गो कैंपस न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए एयर फ्रेट और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस परियोजना से निर्यात-आयात गतिविधियों को गति मिलेगी, विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, कृषि उत्पाद जैसे क्षेत्रों को बड़ा लाभ होगा। जेवर एयरपोर्ट को मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के साथ विकसित किया जा रहा है, जिससे यह कार्गो कैंपस अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए एक हब के रूप में उभरेगा। नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों को पहुंच बढ़ाने के लिए यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा। इसके लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उत्तर भारत के एयरपोर्ट तक भोजन पहुंचेगा

नोएडा एयरपोर्ट पर विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचेन की स्थापना होगी। यह किचेन नोएडा एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराएगी। यहां तैयार किया गया भोजन केवल जेवर एयरपोर्ट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसकी सप्लाई पूरे उत्तर भारत के विभिन्न एयरपोर्ट पर भी की जाएगी। इससे क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग और सप्लाई चेन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी तथा हजारों प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में दिन दहाड़े गोलियों से भून डाला, गली में खेल रहे थे बच्चे; VIDEO
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, बनेंगे 11 स्टेशन
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में भी नोएडा जैसा हादसा, स्कूटी सवार व्यापारी की नाले में गिरकर मौत

सिंगापुर दौरे का रणनीतिक महत्व

मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे का उद्देश्य वैश्विक निवेशकों को उत्तर प्रदेश की संभावनाओं से जोड़ना है। दूसरे दिन हुए इस एमओयू को राज्य के एविएशन, लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। नोएडा एयरपोर्ट के चालू होने के साथ ही यह कार्गो कैंपस और एयर कैटरिंग सुविधा उत्तर भारत के आर्थिक परिदृश्य को नई दिशा देंगे और प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर और मजबूत स्थिति में स्थापित करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।