Ghaziabad Noida Airport Namo Bharat Train 11 Stations work to start soon गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, बनेंगे 11 स्टेशन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, बनेंगे 11 स्टेशन

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिबनडोर पर नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद अब नोएडा एयरपोर्ट के रूट की योजना पर तेजी से काम होगा।

Mon, 23 Feb 2026 07:16 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, बनेंगे 11 स्टेशन

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिबनडोर पर नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद अब नोएडा एयरपोर्ट के रूट की योजना पर तेजी से काम होगा। गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत ट्रेन चलाई जानी है। इसकी डीपीआर केंद्र सरकार के पास है।

गाजियाबाद से जेवर तक बनने वाले कॉरिडोर की लंबाई 72.44 किलोमीटर होगी। इसमें रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के 11 स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। फिलहाल परियोजना पर करीब 20637 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एनसीआरटीसी गाजियाबाद से जेवर कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज चुका है।

प्रदेश सरकार ने डीपीआर को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा है। एनसआरटीसी के अधिकारी ने बताया कि नमो भारत ट्रेन का परिचालन मेरठ तक शुरू हो गया है। अब नोएडा एयरपोर्ट कॉरिडोर की योजना पर जल्दी शुरू होने की उम्मीद है। गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक बेहतर परिवहन व्यवस्था होनी है। इसे ध्यान में रखते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन की योजना पर काम शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 77 आवासीय प्लॉट की स्कीम लॉन्च; कब से आवेदन, कैसे होगा आवंटन?
ये भी पढ़ें:दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर: नमो भारत में मिलेंगी क्या-क्या सुविधाएं?
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गाजियाबाद व मेरठ के बीच आज 12 घंटे वाहनों का आवागमन बंद

11 स्टेशन बनाए जाएंगे

जेवर एयरपोर्ट से यमुना एक्सप्रेस औद्योगिक प्राधिकरण क्षेत्र से होकर ग्रेटर नोएडा होते हुए नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन से इसका एकीकरण कर गाजियाबाद स्टेशन से जोड़ा जाएगा। नमो भारत ट्रेन के गाजियाबाद, गाजियाबाद साउथ, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-12, सूरजपुर, अल्फा-प्रथम, इकोटेक-छह, दनकौर, यीडा नार्थ सेक्टर-18, यीडा सेंट्रल सेक्टर-21 और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्टेशन प्रस्तावित हैं। इस रूट पर कुल 25 स्टेशन होंगे। इनमें 11 स्टेशन आरआरटीएस के होंगे। शेष स्टेशन मेट्रो के होंगे। नमो भारत ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन से जेवर तक चलाया जाना है। इसे ध्यान में रखकर गाजियाबाद स्टेशन पर पहले से अतिरिक्त प्लेटफार्म बनाए गए हैं।

रोजगार के अवसर मिलेंगे

जानकारों का कहना है कि गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत ट्रेन चलने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। गाजियाबाद के अलावा आसपास के लोगों को भी इससे फायदा होगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।