A man was gunned down in broad daylight in Greater Noida ग्रेटर नोएडा में दिन दहाड़े गोलियों से भून डाला, गली में खेल रहे थे बच्चे और होने लगी फायरिंग; VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा में दिन दहाड़े गोलियों से भून डाला, गली में खेल रहे थे बच्चे और होने लगी फायरिंग; VIDEO

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्रान्तर्गत में हुई है। ग्राम लुक्सर के रहने वाले एक व्यक्ति नितिन को गोली लगी है। पुरानी रंजिश के चलते सचिन व उसके अन्य साथियों द्वारा फायरिंग की गई है।

Tue, 24 Feb 2026 01:48 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा में दिन दहाड़े गोलियों से भून डाला, गली में खेल रहे थे बच्चे और होने लगी फायरिंग; VIDEO

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक हत्या के एक मामले में कोर्ट में तारीख पर जा रहा था। बदला लेने की नीयत से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। गोलीबारी के दौरान गली में बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक फायरिंग होने लगी। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

दरअसल, 17 अगस्त 2024 को लुक्सर गांव के विनय नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने इस मामले में नितिन व उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अगस्त महीने में नितिन जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक नितिन मंगलवार को कोर्ट में तारीख पर जा रहा था। जैसे वह घर से निकला। आरोपियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर आसानी से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

जिस गली में फायरिंग हुई, उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उसमें बच्चे खेलते दिखाई देते हैं। एक सफाई कर्मचारी भी नाली की सफाई करने के बाद वहां मौजूद होता है। तभी वहां चार-पांच लोग आते दिखाई देते हैं. काली शर्ट पहने एक लड़का पीछे से गोली चलानी शुरू कर देता है और देखते ही देखते हड़कंप मच जाता है। गोली की आवाज सुनते ही आदमी भागने लगता है, लेकिन तभी पीछे से चाकू-बंदूक लिए लड़के उसे दौड़ाते हैं और फिर जमीन पर गिरा देते हैं और फिर गोली मारकर भाग जाते हैं।

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया- थाना इकोटेक इलाके में गांव के एक व्यक्ति नितिन पर पुरानी रंजिश को लेकर गोली चलाई गई है। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौका स्थल पुलिस बल के साथ ही फोरेंसिक टीम तैनात है। आगे की जांच की जा रही है…

खबर अपडेट हो रही है…

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।