Noida 12 Schools get bomb threat email security agencies alert परीक्षा के बीच नोएडा के 12 नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

परीक्षा के बीच नोएडा के 12 नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नोएडा जिले करीब 12 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का एक ई मेल स्कूलों को आया है। ईमेल में दावा किया गया है कि स्कूल परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं।

Thu, 19 Feb 2026 11:49 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
परीक्षा के बीच नोएडा के 12 नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नोएडा जिले करीब 12 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का एक ई मेल स्कूलों को आया है। ईमेल में दावा किया गया है कि स्कूल परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और एहतियात के तौर पर कई स्कूलों में चेकिंग शुरू की जा रही है। इससे पहले भी 23 जनवरी को करीब 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

यह धमकी ऐसे समय में मिली है जब स्कूलों में सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही हैं। ईमेल की जानकारी मिलते ही स्कूलों ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें हर स्कूल की सघन तलाशी ले रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे ईमेल के सोर्स को ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर जांच जारी है।

दिल्ली के तीन स्कूलों को धमकी

नोएडा के अलावा दिल्ली के भी कम से कम तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी गुरुवार सुबह ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद आपातकालीन एजेंसियों ने तुरंत स्कूलों को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5वीं के बच्चे ने दी गुजरात के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, वजह हैरान कर देगी
ये भी पढ़ें:नैनीताल अदालत को उड़ाने की धमकी में नया ट्विस्ट, पाक भी भेजे धमकी भरी ई-मेल
ये भी पढ़ें:19 कमरों में बम , नमाज से पहले फट जाएंगे; गुजरात की 6 अदालतों को धमकी

डीएफएस अधिकारी ने बताया, हमें द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिलने के बारे में जानकारी मिली। एहतियात के तौर पर दमकल की गाड़ियां और बचाव दल तुरंत संबंधित स्थानों पर भेजे गए।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल, बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को स्कूलों में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर, स्कूल प्रशासन ने तलाशी अभियान के दौरान छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल दिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और परिसर की व्यापक तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि साइबर टीम को सतर्क कर दिया गया है और ईमेल कहां से भेजा गया था, इसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "ईमेल के स्रोत और प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हम यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या इस तरह की धमकियां अन्य संस्थानों को भी भेजी गई हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।