Gujarat bomb threat in 6 courts 19 कमरों में बम , नमाज से पहले फट जाएंगे; गुजरात की 6 अदालतों को धमकी, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

19 कमरों में बम , नमाज से पहले फट जाएंगे; गुजरात की 6 अदालतों को धमकी

देश के अलग-अलग हिस्सों में अदालतों से स्कूलों तक में मिल रही धमकियों का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। गुजरात की छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल से हड़कंप मच गया।

Tue, 17 Feb 2026 04:29 PMSudhir Jha अहमदाबाद, भाषा
share
19 कमरों में बम , नमाज से पहले फट जाएंगे; गुजरात की 6 अदालतों को धमकी

देश के अलग-अलग हिस्सों में अदालतों से स्कूलों तक में मिल रही धमकियों का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। गुजरात की छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल से हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अदालतों में 19 बम लगाने की बात कही गई और दावा किया गया था कि नमाज से पहले फट जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड, राजकोट, गांधीनगर और मेहसाना की अदालतों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वडोदरा जिला अदालत को भेजे गए एक ईमेल में दावा किया गया था कि परिसर में 19 बम रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि ईमेल में तमिलनाडु की एक अदालत के फैसले की आलोचना की गई थी। वडोदरा विशेष अभियान समूह (एसओजी), बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता, स्थानीय पुलिस और साइबर विशेषज्ञों की एक टीम पूर्वाह्न करीब 11 बजे मौके पर पहुंची।

ईमेल में लिखा- 19 कमरो में आईईडी, नमाज से पहले फट जाएंगे

जोन दो के पुलिस उपायुक्त मंजिता वंजारा ने बताया कि अदालत परिसर को घेर लिया गया और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वलसाड के पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह जडेजा ने बताया कि एक अन्य ईमेल में दावा किया गया कि वलसाड में जिला अदालत के 19 कमरों में आईईडी लगाए गए हैं, जो दोपहर की नमाज से पहले फट जाएंगे, जिसके बाद कक्ष को खाली करा लिया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

सोमवार को भी 24 स्कूलों को मिली थी धमकी

राजकोट, गांधीनगर और अहमदाबाद की जिला अदालतों को भी मंगलवार सुबह खाली करा लिया गया हालांकि अधिकारियों ने कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने की पुष्टि की। मेहसाना जिला अदालत को दोपहर के समय बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद परिसर को खाली करा लिया गया। बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और स्थानीय पुलिस की मदद से गहन तलाशी अभियान संचालित किया गया। मेहसाना के पुलिस अधीक्षक हिमांशु सोलंकी ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में सोमवार को 34 विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे, जिसके बाद परिसरों को खाली करा लिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात में चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम वोटर लिस्ट, बढ़ गई मतदाताओं संख्या
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद एयपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, मिली बम की धमकी
ये भी पढ़ें:दिल्ली में फिर कई स्कूलों को बम की धमकी; पुलिस, बम और डॉग स्क्वॉड जांच में जुटे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।